27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कल तक कुल मिलाकर 32,65,92,053 वैक्सीन की डोज दी गयी: अमित मोहन प्रसाद

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 75,499 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 154 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,43,55,801 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 86 लोग तथा अब तक कुल 20,55,266 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 920 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 29 मई, 2022 को एक दिन में 94,776 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,10,773 तथा दूसरी डोज 13,59,99,407 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,36,57,643 तथा दूसरी डोज 1,07,86,967 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 72,54,157 तथा दूसरी डोज 25,61,937 दी गयी। कल तक 31,21,169 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,65,92,053 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More