केशव प्रसाद मौर्य ने भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर दी बधाई और शुभकामनाएं

भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर श्री मौर्य ने सभी के सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में इन पर्वों एवं दिवस का विशेष महत्व है। ये हमें पारिवारिक रिश्तों की आत्मीयता, सामाजिक सद्भाव, नैतिक मूल्यों, सत्यनिष्ठा तथा शिक्षा की शक्ति का बोध कराते हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और समर्पण के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मौर्य ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों, विशेषकर विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षाविदों और शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उपमुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों, विशेषकर कायस्थ समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उपमुख्यमंत्री सूचनाधिकारी रतन सिंह




