36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कल तक कुल मिलाकर 30,86,80,780 वैक्सीन की डोज दी गयी है: अमित मोहन प्रसाद

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,13,385  सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 170 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,01,36,852 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 110 लोग तथा अब तक कुल 20,47,705 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 856 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 19 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 5,24,433 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,28,71,204 तथा दूसरी डोज 12,77,95,244 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,32,09,770 तथा दूसरी डोज 86,38,620 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 35,32,267 व 10,541 को दूसरी डोज दी गयी। कल तक 26,23,134 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 30,86,80,780 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More