26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,79,771 तथा दूसरी डोज 1,27,82,911 दी गयी है: अमित मोहन प्रसाद

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 82,247 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 409 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,90,14,934 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 390 लोग तथा अब तक कुल 20,72,606 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,728 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 22 जुलाई, 2022 को एक दिन में 3,11,359 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,35,54,270 तथा दूसरी डोज 14,53,13,220 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,79,771 तथा दूसरी डोज 1,27,82,911 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 84,13,190 तथा दूसरी डोज 69,33,194 दी गयी। कल तक 46,87,805 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,57,64,361 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More