29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है: अमित मोहन प्रसाद

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 99,279 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 590 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,67,37,288 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 508 लोग तथा अब तक कुल 20,60,825 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,607 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 24 जून, 2022 को एक दिन में 4,46,482 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,17,538 तथा दूसरी डोज 14,22,71,726 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,44,029 तथा दूसरी डोज 1,20,82,489 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 80,89,484 तथा दूसरी डोज 55,33,759 दी गयी। कल तक 35,00,169 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,88,39,194 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More