26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सभी 35 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 09 अप्रैल, 2022 को तथा मतगणना 12 अप्रैल, 2022 को सम्पन्न होगी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया 15 मार्च 2022 से पुनः शुरू हो रही है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सम्यक विचारोपरान्त 06 फरवरी 2022 द्वारा 04 फरवरी, 2022 को अधिसूचित 29 निर्वाचन क्षेत्रों के सम्बन्ध में नाम निर्देशन दाखिल करने की प्रक्रिया 07 फरवरी 2022 से निलम्बित करते हुये द्वितीय चरण के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यक्रम में संशोधन कर दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो भी नाम निर्देशन पत्र 04 एवं 05 फरवरी, 2022 को भरे गये हैं, उन पर ऐसे अन्य नाम निर्देशन पत्रों के साथ विचार किया जायेगा, जो 15 मार्च 2022 से 19 मार्च 2022 तक भरे जायेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु 28 जनवरी, 2022 को कार्यक्रम घोषित किया गया था। प्रथम चरण में 29 निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना 04 फरवरी, 2022 को जारी हो चुकी है तथा द्वितीय चरण में 06 निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना 10 फरवरी, 2022 को जारी होनी थी।
द्वितीय चरण में गोण्डा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महराजगंज, देवरिया तथा बलिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना 15 मार्च, 2022 को जारी होगी तथा उक्त निर्वाचन क्षेत्रों में नाम निर्देशन की अन्तिम तिथि 22 मार्च, 2022 है। सभी 35 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 09 अप्रैल, 2022 को तथा मतगणना 12 अप्रैल, 2022 को सम्पन्न होगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More