LPG Gas e-KYC Online : घर बैठे Aadhaar से ऐसे करें LPG कनेक्शन की e-KYC, मोबाइल से Check करें पूरा Status

HR Breaking News (LPG Gas e-KYC Online) LPG गैस से जुड़े नियमों में समय-समय पर बदलाव किया जाता है। अब सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से LPG गैस सिलेंडर की सब्सिडी के साथ तय कीमत पर घरेलू LPG भरवाने के लिए बायोमेट्रिक आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक आधार आधारित वेरिफिकेशन नहीं करवाया है तो फटाफट पूरी प्रक्रिया जान लें।

देश भर में ज्यादातर घरों में LPG गैस कनेक्शन है। एलपीजी गैस सिलेंडर पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। बता दें कि एलपीजी गैस ई-केवाईसी को लेकर बाद अपडेट सामने आया है। अब अगर आपको LPG गैस सिलेंडर भरवाना है तो आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवानी होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

जानकारी के लिए बता दें कि ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको गैस एजेंसी जाना जरूरी नहीं है। आप अपनी LPG कंपनी के ऑफिशियल ऐप के जरिए घर बैठे फोन पर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। Indane Gas के लिए IndianOil ONE, Bharatgas के लिए HelloBPCL और HP Gas के लिए HP PAY App का उपयोग होता है।

LPG Gas e-KYC Online 2026 Overview

जानकारी  पूरी जानकारी
Article Titel LPG Gas e-KYC Online 2026
e-KYC Aadhaar Based Biometric Authentication
जरूरत     घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए
पहले से बदलाव सब्सिडी वाले LPG Refill से जुड़ा Authentication
कब से लागू 1 अक्टूबर 2026
कैसे करें Official LPG Mobile App के जरिए
Indane Gas ग्राहक IndianOil ONE App
Bharatgas ग्राहक HelloBPCL App
HP Gas ग्राहक HP PAY App
ऑपश्नल तरीका LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय
ऑफलाइन सुविधा LPG Distributor के Showroom पर
Status कैसे देखें Official App/Portal से
जरूरी सावधानी  OTP और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें

   
    
क्या e-kyc बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं करवाने पर LPG कनेक्शन बंद होगा?

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब यह नहीं है कि जिस व्यक्ति ने e-KYC नहीं करवाया है उसका गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। यह नियम गैस सब्सिडी और निर्धारित कीमत पर LPG की बुकिंग से जुड़ा हुआ है जिन LPG ग्राहकों ने पहले ही बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन करवा लिया है, उन्हें दोबारा से यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाया है तो जल्द पूरा कर लेना चाहिए ताकि आगे LPG गैस सिलेंडर भरवाते समय कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े

LPG गैस e-KYC ऑनलाइन 2026 क्या है?

इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि LPG गैस e-KYC ऑनलाइन 2026 क्या है? सरल भाषा में समझे तो की e-KYC का मतलब LPG कनेक्शन से जुड़ी जानकारी को डिजिटल तरीके से वेरीफाई करना है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में आधार से जुड़ी पहचान का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके बाद आपका सत्यापन स्टेटस अपडेट हो जाता है। अगर आपका सत्यापन पहले हो चुका है तो आपको दोबारा करवाने की जरूरत नहीं है। अगर नहीं हुआ है तो हमारे द्वारा बताएं गए तरीके से आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

LPG Gas e-KYC करवाना क्यों जरूरी है? 

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार सरकार LPG गैसe-KYC ऑनलाइन 2026 को इतना महत्वपूर्ण क्यों मान रही है। इसका सबसे बड़ा कारण एलपीजी सब्सिडी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है, जो की आधार सत्यापन के जरिए यह पता लगाने में सहायता मिलती है कि LPG कनेक्शन किसी वास्तविक उपभोक्ता के नाम पर है। इससे डुप्लीकेट कनेक्शन की पहचान होती है और LPG सब्सिडी को पात्र उपभोक्ता तक पहुंचने में सहायता मिलती है। इसलिए अगर आप LPG सिलेंडर की सब्सिडी का लाभ लेते हैं तो LPG कनेक्शन का आधार सत्यापन स्टेटस जरूर चेक कर लें।

LPG Gas e-KYC के लिए कुछ महत्वपूर्ण लिंक

LPG Gas e-KYC के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए 

अब जानेंगे कि LPG गैस e-KYC या बायोमेट्रिक आधार सत्यापन के लिए आपके पास कौन से डॉक्यूमेंट होनी चाहिए। आपके पास अपना LPG कस्टमर नंबर या LPG आईडी होनी चाहिए। इसके साथ LPG कनेक्शन से जुड़ी जानकारी और पासबुक होनी चाहिए और आपका आधार भी आपकी LPG कनेक्शन के साथ जुड़ा होना चाहिए।

इसके अलावा आपके पास मोबाइल फोन होना चाहिए जिसमें आपकी LPG कंपनी का ऑफिशियल ऐप चल रहा है या चलाया जा सके। अगर आप इंडियन ग्राहक हैं तो IndianOil ONE ऐप का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपके पास भारत गैस का कनेक्शन है तो HelloBPCL और HP Gas के लिए HP PAY App का उपयोग होता है।

मान लीजिए आपके घर में Indane Gas का कनेक्शन है तो आप IndianOil ONE ऐप की सहायता से LPG गैस ई केवाईसी करेंगे। 

स्टेप 1

सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में IndianOil ONE ऐप को डाउनलोड करें और मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद आपको अपने अकाउंट में लॉगिन करना है। 

स्टेप 2 

लोगिन करने के बाद LPG कनेक्शन से जुड़े विकल्प को खोले।

स्टेप 3 

अब यहां आधार सत्यापन या e-KYC से संबंधित विकल्प दिखाई देगा। उसे सेलेक्ट कर लें।

स्टेप 4

 इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए मांगी गई जानकारी को भरें। 

स्टेप 5 

बताए गए तरीकों के मुताबिक आधार सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करें।
 

स्टेप 6 

सत्यापन पूरा होने के बाद अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें और देखें की प्रक्रिया सफल हुई है या नहीं।

स्टेप 7 

अगर यह सभी स्टेप पूरे करने के बाद भी मोबाइल से सत्यापन नहीं हो पा रहा है तो नजदीकी LPG गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

स्टेप 8 

इसके अलावा आप LPG गैस के ऑफिशल कंज्यूमर पोर्टल पर भी आधार सत्यापन से जुड़ी सुविधा उपलब्ध होने पर इसका उपयोग कर सकते हैं।

LPG Gas e-KYC Online : घर बैठे Aadhaar से ऐसे करें LPG कनेक्शन की e-KYC, मोबाइल से Check करें पूरा Status

अगर ऑनलाइन सत्यापन नहीं हो रहा तो क्या करें? 

अगर मोबाइल से e-KYC करते समय एरर आ रहा है तो ऐसी स्थिति में आप लोग डिलीवरी के समय डिलीवरी पर्सन से बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन के बारे में पूछ सकते हैं। इसके अलावा अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर भी सत्यापन करवा सकते हैं। अगर मोबाइल ऐप में कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है तो LPG कंपनी की कस्टमर केयर सर्विस से भी संपर्क कर सकते हैं। 

e-KYC स्टेटस कैसे चेक करें? 

अब अगर आपने e-KYC करवा ली है तो सबसे जरूरी सवाल यह है कि आप स्टेटस को कैसे चेक करेंगे।आपको अपनी LPG कंपनी के ऑफिशियल ऐप या कंज्यूमर पोर्टल में लॉगिन करना होगा। इसके बाद LPG कनेक्शन वाले क्षेत्र में जाना होगा। यहां आधार सत्यापन या ई-केवाईसी से जुड़ा स्टेटस दिखाई देगा। अगर वहां सत्यापन सफल दिखाई देता है तो आपकी प्रक्रिया पूरी हो गई है। अगर आपको यहां ई-केवाईसी सत्यापन पेंडिंग या अनकंप्लीट दिख रहा है तो सत्यापन अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में आप दोबारा प्रक्रिया करने की कोशिश कर सकते हैं।

LPG ई-केवाईसी नहीं करवाने पर क्या होगा 

अगर आपने LPG e-KYC नहीं करवाई तो क्या होगा। सरकार की जानकारी के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी का लाभ लेने और दोबारा LPG गैस भरवाने के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी है। अगर आप सत्यापन अभी तक पूरा नहीं किया है तो आपको जल्द कर लेना चाहिए। आपको फिर एक बार बता देते हैं कि इसका मतलब यह नहीं है कि ई-केवाईसी नहीं करवाने पर आपका LPG कनेक्शन बंद हो जाएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह उपभोक्ताओं के लिए LPG लेने के अलग प्रावधान मौजूद हैं, लेकिन सब्सिडी के साथ RSP  पर दोबारा बुकिंग के लिए सत्यापन जरूरी है। इसलिए अगर आप सब्सिडी का लाभ लेते हैं तो अपना आधार सत्यापन स्टेटस जरूर चेक करें।

LPG ई-केवाईसी करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  • LPG गैस की e-KYC ऑनलाइन करवाते समय कई बातों का ध्यान रखें एलजी ईकेवाईसी करते समय केवल ऑफिशियल LPG ऐप का उपयोग करें। 
  • व्हाट्सएप या SMS से आए किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके ई-केवाईसी ना करें।
  • LPG गैस e-KYC के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP नहीं दें। 
  • आधार या बैंक की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयरना करें। 
  • वेबसाइट पर जाकर कोई व्यक्ति ई-केवाईसी के नाम पर पैसे लेता है तो पहले इसकी पुष्टि जरूर कर लें।
  • e-KYC करवाने के बाद आधार सत्यापन स्टेटस जरूर चेक कर लें। 
  • अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में समस्या आ रही है तो सीधे LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर लें।

LPG Gas e-KYC Online 2026 FAQs
1. LPG Gas e-KYC Online 2026 का क्या मतलब है?
LPG gas e KYC 2026 ka matlab hai ki आपको ऑनलाइन अपने कनेक्शन की वैधता सत्यापित करनी होगी। इसके लिए आधार कार्ड को चुना गया है और आधार कार्ड के आधार पर ही आपकी सत्यापन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

2. LPG Gas e-KYC Online 2026 की जरूरत ही क्या है? 
 

सरकार की तरफ से एलपीजी गैस के लिए ऑनलाइन ई केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। अगर यह नहीं कराया गया तो आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी।
 

3. क्या घर बैठे LPG Gas e-KYC Online 2026 हो सकती है? 
बिल्कुल आप घर बैठे एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन ई केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग कंपनी की ऑफिशियल मोबाइल ऐप है। उनके माध्यम से आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

4. इंडेन गैस वालों के लिए ईकेवाईसी का ऐप कौन सा है? 
 

इंडेन गैस वाले IndianOil ONE App पर जाकर ईकेवाईसी कर सकते हैं।

5. Bharat gas के लिए E-kys app कौन सी है? 
 

भारत गैस के लिए हेलो HelloBPCL App बनाई गई है। 

6. HP Gas e-KYC के लिए कौन सा App है?
HP Gas ग्राहक HP PAY App के जरिए LPG से जुड़ी सेवाओं ले सकते हैं। इसके माध्यम से आप ऑनलाइन ई केवाईसी कर सकते हैं। 

7.पहले ई केवाईसी हो चुकी है तो क्या दोबारा भी करनी पड़ेगी? 
 

नहीं, अगर जो आपकी एक Gas e-KYC पहले हो चुकी है तो आपको दोबारा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। 

8. Gas e-KYC न कराई तो क्या कट जाएगा एलजी का कनेक्शन? 
 

नहीं, आपका एलजी का कनेक्शन नहीं कटेगा। परंतु आपको जो सब्सिडी मिल रही थी वह नहीं मिलेगी और आपको बगैर सब्सिडी के महंगी दरों पर सिलेंडर मिलेगा। 

9. अगर ऑनलाइन एलपीजी गैस ई केवाईसी ना हो सके तो क्या करें? 
 

अगर आप ऑनलाइन ईकेवाईसी करने में असमर्थ रहते हैं तो आप एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी वाले से सत्यापन करा सकते हैं या फिर आप डिस्ट्रीब्यूटर की गैस एजेंसी में जा सकती हैं

 
10. LPG Gas e-KYC Online 2026 में समस्या आए तो क्या करें?

अगर मोबाइल App से प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है तो LPG Delivery के समय Authentication कराने की कोशिश करें या अपने LPG Distributor के Showroom पर जाकर सहायता लें।

निष्कर्ष

इस खबर में आपको आसान भाषा में बताया गया है कि LPG Gas e-KYC Online 2026 क्यों जरूरी है और आप इसे कैसे घर बैठ पूरा कर सकते हैं। अगर आपके LPG कनेक्शन से आधार सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो जल्द ई-केवाईसी करवा लें। आप अपनी गैस कंपनी के हिसाब से IndianOil ONE, HelloBPCL या HP PAY App के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अगर आपने पहले ही आधार सत्यापन करवा लिया है तो दोबारा करवाने की जरूरत नहीं है।  अपना सत्यापन Status जरूर Check कर लें, ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो। उम्मीद करते हैं कि जो हमने आपको LPG Gas e-KYC Online 2026 से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में समझाई है वो सही से समझ आ गई होगी।

Related Articles

Back to top button