कविता संकलन “मन अयोध्या” का विमोचन हुया

कवियित्री व समाज सेविका नमिता शर्मा ने लिखी हैं कवितायें

राखी मानस साहित्यिक समूह लखनऊ के तत्वाधान में यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में कवियित्री नमिता शर्मा के कविता संकलन की पुस्तक मन अयोध्या का लोकार्पण हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह ने की वहीं उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ अमिता दुबे मुख्य अतिथि के रूप में तथा आचार्य ओम नीरव और वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र भूषण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मधुर स्वरों के धनी श्री घनानंद पांडे मेघ ने वाणी वंदना प्रस्तुत की।  वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अशोक शर्मा तथा विश्व वक्त के रूप में डॉक्टर गोपाल नारायण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन ग़ज़लकार श्री आलोक रावत आहत लखनवी ने किया।

 

Related Articles

Back to top button