जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सायं 5:00 बजे सर्किट हाउस, प्रयागराज में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके उपरांत वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य का विशेष जोर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा रोजगार और आजीविका के अवसरों का विस्तार करने पर रहेगा। बैठक में ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं, ग्रामीण संपर्क मार्गों, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण तथा विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा सकती है।
इसके साथ ही खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास, किसानों की उपज के मूल्य संवर्धन, ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित प्रयासों को गति देने पर भी विशेष ध्यान रहेगा।



