haryana budhapa pension status check 2026 : नहीं आई पेंशन, अपने ही फोन में चेक करें, पूरे गांव की भी निकल आएगी लिस्ट
haryana budhapa pension status check 2026 हरियाणा में वर्षों से बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन का लाभ दिया जाता है। कईं बार पेंशन न आने पर लोग परेशान हो जाते हैं और समझ नहीं आता कि क्या करें। अगर आपके या किसी आपके घर के बड़े सदस्य के साथ यह प्रोब्लम हो रही है तो आपको हम इसका बहुत ही आसान समाधान बतलाएंगे। आपको अपनी पेंशन के बारे में पूरा विवरण अपने मोबाइल फोन से ही पता चल जाएगा। इतना हीन नहीं, आप अपनी पेंशन के साथ-साथ पूरे गांव, शहर, माहल्ले की लिस्ट भी ओनलाइन निकाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपके आसपास कौन कौन haryana pension Scheme का लाभ उठा रहा है।
हरियाणा सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती है। इन्हीं योजनाओं में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 2026 प्रमुख है, जिसके तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन को प्रति माह 3,200 रुपये की पेंशन दी जाती है। Old Age Samman Allowance 2026 यानी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत हरियाणा सरकार की ओर से हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।इस योजना के तहत 60 साल या उससे अधिक आयु वर्ग के सिनियर सिटी को 3,200 रुपये प्रति महीने की पेंशन प्रदान की जाती है।
haryana budhapa pension status check 2026 Overview
haryana budhapa pension योजना का कार्यान्वन
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का कार्यान्वन (Implementation of Old Age Respect Allowance Scheme) किया जाता है। सरकार की यह योजना समाज के जरूरतमंद और गरीब तबकों, जैसे कृषि मजदूरों, ग्रामीण कारीगरों, अनुसूचित जाति और छोटे व सीमांत किसानों के लिए फायदेमंद है। जिला परिषदों के जरिए यह योजना लागू की जाती है। पेंशन का वितरण पंचायती राज संस्थानों के जरिए होता है।
haryana budhapa pension kitni hai
haryana budhapa pension योजना 2026 के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 3,200 रुपये की पेंशन दी जाती है, लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता पूरी करना बेहद जरूरी है।
haryana budhapa pension के लिए क्या है क्राइटेरिया
haryana budhapa pension योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक की डोमिसाइल और हरियाणा का निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक की इनकम, उनके जीवनसाथी के साथ ही सभी स्रोतों से, प्रति सालाना 3,00,000 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। किसी भी सरकारी या स्थानीय निकाय या किसी भी सरकारी या स्थानीय या सांविधिक निकाय की ओर से पर्याप्त रूप से फाइनेंसड किसी भी संगठन से पेंशन लेने वाला कोई भी व्यक्ति योजना के तहत अलाउंस प्राप्त नहीं कर सकेगा। पेंशन सामाजिक सुरक्षा लाभों से जुड़े सरकारी अधिसूचना में होने का अर्थ है और इसमें योजनाओं के साथ ही संचित आय से प्राप्त या उपार्जित आय को भी शामिल किया गया है। भविष्य निधि, या फिर वाणिज्यिक बैंकों, वित्तीय संस्थानों या बीमा के साथ ही किसी भी सोर्स से एन्यूटी आदि।
haryana budhapa pension village list
अपने पूरे गांव, शहर अथवा कस्बा की बुढ़ापा पेंशन की स्थिति जानने के लिए https://pension.socialjusticehry.gov.in/ben_List लिंक पर सीधे क्लिक करके आगे की प्रक्रिया को अमल में ला सकते हैं।
Step 1
अपने जिले का नाम चुनें
Step 2
अपने क्षेत्र को चुने, जैसे कि रूरल एंड अर्बन यानी कि ग्रामीण या शहरी। आप गांव में रहते हैं तो Rural पर क्लिक करें। शहर में रहते हैं तो Urban पर क्लिक करें।
Step 3
आपको अपने ब्लॉक का पता होना चाहिए, जिसमें आप अपने ब्लॉक को चुनें।
Step 4
उसके बाद आप अपने गांव का नाम या फिर शहर या कस्बे का नाम चुन सकते हैं।
Step 5
आपको किस पेंशन की जानकारी चाहिए। इसमें आप बुढ़ापा पेंशन के लिए ओल्ड एज सम्मान अलाउंस पर क्लिक करें।
Step 6
इसके बाद आप 3 ऑप्शन देखेंगे, जिसमें बेनेफिशरी आईडी, बेनिफिशियरी नेम और अकाउंट नंबर लिखा मिलेगा। आप चयन कर सकते हैं कि आप किस क्रम से विवरण चाहते हैं।
Step 7
उसके बाद आपको दिया गया कोड यानी कि कैप्चा कोड भरना होगा।

उपरोक्ट स्टेप्स के बाद haryana budhapa pension 2026 की आपके गांव शहर या फिर कस्बे की पूरी लिस्ट आपके सामने होगी। आप देख सकते हैं किसकी पेंशन बनी है किसकी नहीं।
haryana budhapa pension Status Check 2026
कई बार किसी की budhapa pension अटक जाती है। बहुत बार कोई पेंशन बनवा कर आता है उसको पता नहीं लगता पेंशन बनी है या नहीं। इसको चेक करने के लिए लाभार्थी https://pension.socialjusticehry.gov.in/Ben_Inf लिंक पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया अमल में ला सकते हैं। यहां आपको 3 ऑप्शन दिखाई देंगे। पेंशन आईडी, खाता संख्या, आधार संख्या। आप इन तीनों में से कोई भी एक आईडी डालकर पेंशन का स्टेटस जान सकते हैं। उससे पहले आपको एक यूनिक कोड मिलेगा जो कैप्चा कोड होगा। वह डालना पड़ेगा और फिर विवरण देखें पर क्लिक करें और आपके सामने पेंशन की स्थिति आ जाएगी।
haryana budhapa pension Status Check 2026
| haryana budhapa pension status check by aadhar card | Click Here |
| haryana budhapa pension status check by account number | Click Here |
| haryana budhapa pension status check by pention ID | Click Here |
नए आवेदक को haryana budhapa pension Apply से पहले अन्त्योदय सरल पोर्टल पर बनाएं अकांउट
आपको हरिणा में बुढ़ापा पेंशन एप्लाई करने से पहले अपने अन्त्योदय सरल पोर्टल पर अकाउंट बनाना पड़ेगा। इसक लिए चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस-
Step 1
haryana budhapa pension 2026 योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट अन्त्योदय सरल पोर्टल पर जाना होगा।
Step 2
अन्त्योदय सरल पोर्टल पर पोर्टल पर जाकर साइन करें और अनुभाग में, नया उपयोगकर्ता? पर क्लिक करें। फिर यहां रजिस्ट्रेशन करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म Browser की एक नई विंडों में ओपन होगा।
Step 3
फॉर्म के सभी अनिवार्य इलाकों को फिल करें। फिर एक मजबूत पासवर्ड बनाएं। इस पासवर्ड में एक विशेष वर्ण (! @#% & *), एक संख्यात्मक, एक छोटा मामला और एक ऊपरी मामला अक्षर के साथ 9 अक्षर होने चाहिए। उसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
Step 4
सबमिट पर क्लिक करने के बाद ओल्ड एज रिस्पेक्ट अलाउंस स्कीम के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दिए गए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। यह OTP केवल एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है और रिक्वेस्ट किए जाने के समय से 15 मिनट तक मान्य रहेगा।
Step 5
आपके ईमेल पर भेजा गया वेरिफिकेशन लिंक, रिक्वेस्ट किए जाने के समय से 48 घंटों तक मान्य रहेगा। OTP का उपयोग करके अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को वेरिफाई करने के बाद, आपको पोर्टल (https://saralharyana.gov.in) पर सफल रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करने वाला एक मैसेज मिलेगा। इस मैसेज में आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने एप्लिकेशन में लॉग इन करने के लिए कहा जाएगा।
haryana budhapa pension योजना में अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आयु प्रमाण
- जन्म प्रमाण पत्र
- स्कूल प्रमाण पत्र
- मतदाता कार्ड
- मतदाता सूची में आवेदक का नाम
- एक तस्वीर
अगर उपरोक्त दस्तावेजों में से कोई मौजूद नहीं है, तो आवेदक को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में विजिट करना चाहिए और चिकित्सा जांच की रिक्वेस्ट करते हुए लेटर लिखना चाहिए। DSWO आवेदक की आयु का एसेसमेंट करने के लिए जिले के सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों की एक टीम द्वारा चिकित्सा जांच के लिए आवेदक को भेजेगा।
haryana budhapa pension Apply करने का अगला चरण
Step 1
आधिकारिक अंत्योदय सरल पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं और अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें। अगली स्क्रीन पर, बाईं ओर दिए गए पैनल में जाएं, ‘अप्लाई फॉर सर्विसेज’ (Apply for Services) पर क्लिक करें, और फिर ‘व्यू ऑल अवेलेबल सर्विसेज’ (View all available services) चुनें।
Step 2
इसके बाद आपको योजनाओं या सेवाओं की एक सूची दिखाई देगी। जिस योजना के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। इससे आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पर पहुंच जाएंगे। फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें, फिर ‘सेल्फ-डिक्लेरेशन’ पर क्लिक करें। वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
Step 3
सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद, विवरणों को दोबारा जांचें और ‘अटैच डॉक्यूमेंट्स’ पर क्लिक करें। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ‘सेव अटैचमेंट्स’ पर क्लिक करें। सभी विवरण वेरिफाई हो जाने के बाद, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें। अंत में, जनरेट हुई एकनॉलेजमेंट रसीद का प्रिंटआउट ले लें।
haryana budhapa pension Track status Online
haryana budhapa pension आवेदन करने के बाद, आप पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन का status देख सकते हैं। आप घर बैठे आसानी से अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं। सबसे पहले, सरल पोर्टल पर जाएं, ट्रैकिंग फीचर पर क्लिक करें, और फिर ड्रॉपडाउन मेनू से विभाग और सेवा चुनें।
इसके बाद, अपनी अपील या आवेदन रेफरेंस आईडी दर्ज करें और ‘चेक स्टेटस’ पर क्लिक करें। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक SMS भी भेज सकते हैं।
haryana budhapa pension apply का दूसरा तरीका
वृद्धावस्था सम्मान भत्ते की योजना का लाभ लेने के लिए आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Step 1
सबसे पहले आपको एक मोबाइल चाहिए होगा जो इंटरनेट कनेक्शन के साथ कनेक्ट हो। आप इसमें अपना ब्राउजर ऑपन करें।
Step 2
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको https://pension.socialjusticehry.gov.in/form_and_proc से फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
Step 3
उसके बाद सभी आवश्यक विवरण भरें और CIDR ID प्राप्त करने के लिए सरल वेबसाइट पर लॉग इन करें और सभी निर्देशों का पालन करते हुए ब्लॉक या DSWO कार्यालयों में फिल किया आवेदन लेटर सब्मिट कर दें।
Haryana Budhapa Pension के लिए कुछ जरूरी लिंक्स
haryana budhapa pension के लिए आवासीय प्रमाण
15 साल से पहले जारी किए गए स्व-सत्यापित डाक्यूमेंट में आवासीय प्रमाण के लिए कोई एक दस्तावेज जरूरी है। जैसे कि- राशन कार्ड, मतदाता कार्ड, मतदाता सूची में आवेदक का नाम जिसमें एक तस्वीर है, कोई भी एक जरूरी होगा। अगर उपरोक्त दस्तावेजों में से कोई भी नहीं है तो ऐसे में आवेदक को किसी अन्य दस्तावेजी प्रमाण के साथ एक स्व-घोषणा दस्तावेज देना होगा, जिसे जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वेरीफाई किया जाएगा।
इसके लिए अन्य डॉक्यूमेंट जैसे-आधार कार्ड, पासबुक की फोटोकॉपी के साथ आवेदक के Saving Bank Account का विवरण और आवेदक का पारिवारिक पहचान पत्र शामिल है।
haryana budhapa pension FAQs
1. haryana budhapa pension योजना के लिए पात्र कौन है?
haryana budhapa pension योजना का 60 वर्ष और उससे ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिक को लाभ मिलेगा।
2. haryana budhapa pension योजना के तहत कितना मिलता है भत्ता?
haryana budhapa pension योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 3,200 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलता है।
3. आवेदन की स्थिति की जांच कैसे कर सकते हैं?
haryana budhapa pension अगर आप आवेदन की स्थिति की जांच करना चाहते हैं तो इसके लिए लिंक https://pension.socialjusticehry.gov.in/Ben_Inf पर क्लिक करना होगा और लाभार्थी ID और सुरक्षा कोड दर्ज करें। उसके बाद नए पृष्ठ पर, जरूरी विवरण भरें और लाभार्थी सूची देखें ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद आपके सामने लाभार्थी का नाम, पहचान पत्र, आधार संख्या और पेंशन राशि आ जाएगी।
4. haryana budhapa pension प्रमाणपत्र कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए, पावती पृष्ठ पर दिए गए URL पर जाएं, SARAL ID दर्ज करें और डाउनलोड पर क्लिक करें, फिर फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
5. क्या भत्ता राशि के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं?
हां, कोई भी अटल सेवा केंद्र में जाकर संचालन कर्मियों को जरूरी दस्तावेज प्रदान कर सकता है, और सेवा केंद्र का व्यक्ति आवेदन को वेरिफिकेशन के लिए संबंधित प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
6. क्या सभी राज्यों के वरिष्ठ नागरिक haryana budhapa pension के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हरियाणा का अधिवास वरिष्ठ नागरिक ही haryana budhapa pension योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
7. haryana budhapa pension कैसें मिलती है?
जानकारी के लिए बता दें कि भत्ते की राशि सीधे सीनियर सिटीजन के बैंक खाते में जमा की जाती है।
8. haryana budhapa pension कट जाए तो क्या करें?
अगर पेंशन कट गई है तो आप समाज कल्याण विभाग में जाकर अधिकारियों से संपर्क करें। किसी दस्तावेज में कोई कमी मिलती है तो यह ठीक हो जाएगी।
9. haryana budhapa pension कैसे बढ़ती है?
haryana budhapa pension अभी 3200 रुपये प्रति महीना मिल रही है। यह समय-समय पर सरकार की तरफ से बढ़ाई जाती है।
10. haryana budhapa pension कितने दिन में मिलती है?
haryana budhapa pension हर महीने खाते में आती है। इसके लिए कोई तारीख फिक्स नहीं है।
haryana budhapa pension Status Check 2026 Conclusion
haryana budhapa pension का स्टेट्स चेक करने के लिए आपने इस लेख में बहुत बारीकी से पढ़ा है। आप ऑनलाइन घर बैठे कई तरीकों से अपनी पेंशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाकर आप अपनी नई पेंशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, पेंशन अगर अटक गई है तो आप https://pension.socialjusticehry.gov.in/Ben_Inf पर जाकर सीधे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी कुछ जानकारी पता होना चाहिए, जैसे आधार नंबर। आप आधार कार्ड के माध्यम से भी अपनी पेंशन चेक कर सकते हैं।



