28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्र निर्माण में जैन समाज के महत्वपूर्ण योगदान: कपिल देव अग्रवाल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्वतंत्रता प्राप्ति के समय जैन समाज के लोगों ने जो कार्य किया है वह इतिहास से ज्ञात होता है। देश की रक्षा के लिए जैन समाज के लोगों ने भी बलिदान दिया था। राष्ट्र निर्माण में जैन समाज के महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उक्त बाते प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पूज्य गुरु सुदर्शन जी के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम मे बोल रहे थे। मुज़फ्फरनगर के विधायक कपिल देव अग्रवाल मंत्री पद की शपथ लेने तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्य भार ग्रहण करने के बाद मुज़फ्फरनगर की जनता से मिल रहे है और उनका हाल चाल जान रहे है। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमो मे प्रतिभाग कर रहे है।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने विधानसभा मुजफ्फरनगर के नई मंडी श्री जैन स्थानक में पूज्य गुरु सुदर्शन जी के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सुदर्शन महाराज जी के चित्र का अनावरण किया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More