रेलवे में सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात 6,500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ

भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन रेलवे बोर्ड ने साल 2026 के लिए तकनीशियन (Technician) के पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले के बाद अब जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा हजारों पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे बेरोजगार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में सेवा का सुनहरा अवसर मिलेगा।कुल 6,565 पदों पर होगी बहाली, रेलवे बोर्ड ने जारी किया निर्देशरेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस साल कुल 6,565 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) जारी की जाएगी। बोर्ड ने देश भर के सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स (PUs) को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रिक्त तकनीशियन पदों का बारीकी से आकलन करें और जल्द से जल्द अंतिम प्रस्ताव बोर्ड को भेजें। इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे 39 अलग-अलग श्रेणियों में कुशल तकनीशियनों की नियुक्ति करेगा, जिससे न केवल विभाग को मजबूती मिलेगी बल्कि यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।ईसीआर जोन में भी रिक्तियां, पटना-मुजफ्फरपुर के युवाओं को मिलेगा मौकाइस भर्ती प्रक्रिया के तहत पूर्व मध्य रेलवे (ECR) जोन के लिए भी महत्वपूर्ण रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईसीआर जोन में फिलहाल 186 रिक्तियों का ब्यौरा भेजा गया है, जिसमें पटना, मुजफ्फरपुर और रांची जैसे प्रमुख शहरों की रिक्तियां शामिल हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) बेंगलुरु को इस पूरी प्रक्रिया के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि समय सीमा के भीतर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी जाए। बोर्ड ने साफ किया है कि सभी जोनल इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर ओआईआरएमएस (OIRMS) पोर्टल के माध्यम से अपनी अंतिम मांग प्रस्तुत करनी होगी।आरक्षण नियमों का होगा पालन और सरलीकृत होगी भर्ती प्रक्रियाभर्ती को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए रेलवे ने नई रणनीति अपनाई है। इस बार समान मेडिकल स्टैंडर्ड, शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी अर्हता वाले पदों को एक साथ मिलाकर एकीकृत अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके अलावा, भर्ती में एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। इसमें बैकलॉग (पुरानी लंबित रिक्तियां) और वर्तमान खाली पदों का पूरा हिसाब रखा जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन और वरीयता के आधार पर अलग-अलग रेलवे जोन और विभाग आवंटित किए जाएंगे, जिससे युवाओं के पास अपने गृह क्षेत्र के आसपास काम करने का अवसर भी हो सकता है।



