Gold Silver Rate : सोने और चांदी में भारी गिरावट, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

HR Breaking News – दिवाली से पहले अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल आज 27 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार सोना ऑल टाइम हाई से लगभग 25% तो वहीं चांदी 55% सस्ती हो गई है। आज कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी (sone chandi ka rate) के रेट डाउन आए हैं। वैश्विक बाजार में सोना सस्ता होकर 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया है। वहीं घरेलू बाजार में भी सोने चांदी की कीमतें सुस्त रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी (gold silver rate today) दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखते समय कॉमेक्स पर सोना 0.38% सस्ता होकर 4,022.90 प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया है। वहीं चांदी 1.72 प्रतिशत सस्ती होकर 53.405 डॉलर प्रतिस औंस के आसपास बनी हुई है।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी का भाव –
घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (gold silver price) पर नजर डालें तो बाजार खुलते ही सोना सस्ता होकर 1,42,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी में भारी गिरावट आई है। आज 1 किलो चांदी कीमत 1 लाख 94 हजार रुपए है।
MCX पर सोने-चांदी की कीमत –
एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड (MCX Gold Rate) 1,42,611 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें आज 0.37% यानी 523 की गिरावट आई है, जबकि सोमवार को सोना 1,43,073 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी (Chandi ka Bhav) में आज सोने से ज्यादा गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाली 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत 1,93,111 है इसमें आज 1.31% यानी 2,564 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को चांदी 1,95,793 रुपए पर क्लोज हुई थी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का ताजा भाव –
उत्तर प्रदेश में सोने-चांदी का भाव
24 कैरेट सोने का रेट – 143,050
22 कैरेट सोने का रेट – 131,129
18 कैरेट सोने का रेट – 107,288
शुद्ध चांदी की कीमत – 194,220
मध्य प्रदेश में सोने-चांदी का भाव
24 कैरेट सोने का रेट – 143,170
22 कैरेट सोने का रेट – 131,239
18 कैरेट सोने का रेट – 107,378
शुद्ध चांदी की कीमत – 194,380
महाराष्ट्र में सोने-चांदी का भाव
24 कैरेट सोने का रेट – 142,960
22 कैरेट सोने का रेट – 131,047
18 कैरेट सोने का रेट – 107,220
शुद्ध चांदी की कीमत – 194,210
राजस्थान में सोने-चांदी का भाव
24 कैरेट सोने का रेट – 142,940
22 कैरेट सोने का रेट – 131,028
18 कैरेट सोने का रेट – 107,205
शुद्ध चांदी की कीमत – 194,180
हरियाणा में सोने-चांदी का भाव
24 कैरेट सोने का रेट – 142,920
22 कैरेट सोने का रेट – 131,010
18 कैरेट सोने का रेट – 107,190
शुद्ध चांदी की कीमत -194,160




