30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के अमर उद्घोष के 101 वर्ष पूर्ण होने पर ‘स्मृति समारोह’ का आयोजन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने आज से लगभग 101 वर्ष पूर्व लखनऊ में ‘स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ का नारा देकर देश में एक नई ऊर्जा भरते हुए स्वतंत्रता के आन्दोलन को एक नई दिशा दी थी। यह वाक्य ‘सिंह की गर्जना’ के समान था। इस विचार ने पूरे देश को अपनी स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट किया। सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मिली असफलता के कारण देश में निराशा छा गई थी। उस निराशा से उबारने में लोकमान्य तिलक के इस उद्घोष ने महत्वपूर्ण काम किया।

राज्यपाल जी ने यह विचार आज यहां लोक भवन में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के अमर उद्घोष के 101 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘स्मृति समारोह’ को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक ने समाज को एकजुट करने के लिए ‘गणपति उत्सव’ और ‘शिवाजी उत्सव’ को सार्वजनिक समारोह बनाया। इन प्रयासों ने समाज में जागरूकता लाने का काम किया। तिलक जी के प्रयासों के चलते आज देश स्वतंत्र है।

इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र के बीच हुए सांस्कृतिक सम्बन्धों हेतु हुए एम0ओ0यू0 का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बहुत पुराने सम्बन्ध हैं। भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान महाराष्ट्र के पंचवटी में निवास किया था। इसी प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक काशी के ब्राह्ममणों ने किया था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की प्रगति उत्तर प्रदेश के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि लोकमान्य तिलक का यह उद्घोष ‘स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ भारत की आजादी के परिपे्रक्ष्य में अत्यन्त महत्वपूर्ण है और हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि जो कौम अपने इतिहास की रक्षा नहीं कर सकती है वह अपने भूगोल की भी रक्षा नहीं कर सकती है। तिलक जी ने भारत की आजादी के लिए प्रखरता से काम किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी ने हमें बहुत कुछ दिया है। आज हम विश्व के सबसे बड़े स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने स्वतंत्र भारत का जो सपना देखा था, उसमें जातिवाद, क्षेत्रवाद, अशिक्षा इत्यादि का कोई स्थान नहीं था। उन्होेंने कहा कि स्वराज्य का तात्पर्य ऐसे राज्य से है जहां पर निर्णय लेने का अधिकार हो। परन्तु निर्णय संविधान के दायरे में ही रहकर लिए जाने चाहिए।

लोकमान्य तिलक द्वारा रचित ‘गीता रहस्य’ नामक टीका का उल्लेख करते हुए योगी जी ने कहा कि इसके माध्यम से उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन को आध्यात्मिक आधार देने का प्रयास किया। तिलक जी ने इस पुस्तक की रचना म्यांमार के मांडले जेल में कैद के दौरान की थी। लोकमान्य तिलक द्वारा गीता पर लिखी गई यह टीका पथ-प्रदर्शक का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार समाज को जोड़ने के लिए बने हैं। बाल गंगाधर तिलक द्वारा गणेश उत्सव एवं शिवाजी उत्सव मनाने की परम्परा की शुरुआत इसी दिशा में किया गया प्रयास था। वे स्वदेशी एवं स्वसंस्कृति की पुनस्र्थापना के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का यह समारोह अत्यन्त महत्वपूर्ण है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के तहत उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों के बीच सांस्कृतिक सम्बन्धों के लिए यह एम0ओ0यू0 हुआ है। यह हर्ष का विषय है कि एम0ओ0यू0 आज तिलक जी पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में हस्ताक्षरित हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी 24 जनवरी, 2018 को आयोजित किए जा रहे ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ में दोनों राज्यों के सांस्कृतिक दल भाग लेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस एम0ओ0यू0 से दोनों राज्यों के सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे।

योगी जी ने कहा कि जीवन में नकारात्मकता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह हमारे काम की धार को कम कर देती है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नचित रहते हुए और विभिन्न परिस्थितियों को अच्छा मानते हुए स्वीकार करना चाहिए। जीवन हताशा-निराशा नहीं बल्कि जूझने का नाम है, समाज को नई दिशा देने का नाम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में भाग लेने आये महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रपौत्र वधू और पुणे की मेयर श्रीमती मुक्ता तिलक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिजनों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम स्वतंत्रता आन्दोलन को प्रखर नेतृत्व प्रदान करने वाले लोकमान्य तिलक के उद्घोष के 101 वर्ष पूर्ण होेने पर आयोजित किया गया है, जिससे इसे एक नया आयाम मिला है। उन्हांेने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान देने वाले सभी सेनानियों को सदैव याद किया जाना चाहिए और उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखना चाहिए, क्योंकि उनके प्रयासों से ही आज हम एक स्वतंत्र राष्ट्र हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए एक नई योजना लागू करेगी। उन्होंने विभिन्न राज्यांे से आये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ऐसे कार्यक्रम में शामिल होकर मैं धन्य हुआ। लोकमान्य तिलक के उद्घोष ने पूरे राष्ट्र को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए संघर्ष हेतु प्रेरित किया। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन को एक नया आयाम दिया। सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को अंग्रेजों ने दमन से कुचला था। इससे देश में निराशा आ गई थी। लोकमान्य तिलक के इस नारे ने पूरे देश में नवचेतना का संचार किया। लोगों में अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेड़ने का आत्मविश्वास आया।

श्री देवेन्द्र फडणवीस जी ने कहा कि हमें अपने इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए। भारत की युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयता का बीजारोपण करना अत्यन्त आवश्यक है। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की पूरी जानकारी होनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिखाए गये ‘संकल्प से सिद्धि’ के रास्ते पर चलते हुए हम सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हस्ताक्षरित किए गये एम0ओ0यू0 का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच पुराने सम्बन्ध हैं। महाराष्ट्र की प्रगति मंे उत्तर प्रदेश के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस एम0ओ0यू0 के तहत भविष्य में दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता रहेगा। उन्होंनेे कहा कि महाराष्ट्र स्थापना दिवस का आयोजन उत्तर प्रदेश में भी किया जाएगा।

इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीता गायन के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर इन प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इन प्रतिभागियों की प्रतिभा की प्रशंसा राज्यपाल श्री राम नाईक जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी सहित प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों तथा उपस्थित लोगों ने की।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों मंगल पाण्डे, तात्या टोपे, बहादुर शाह जफर, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, स्वातंत्रवीर सावरकर, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान, चन्द्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह, रामकृष्ण खत्री, शचीन्द्र नाथ बख्शी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, उधमसिंह, महावीर सिंह (भगत सिंह के साथी), राजगुरु, चापेकर बन्धु, विष्णु पिंगले, एस0आर0 राणा, ठाकुर दुर्गा सिंह, राघव तथा सरयूशरण के परिजनों को सम्मानित किया गया।

इनके अलावा, उत्तर प्रदेश के जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया, उनमें श्री मोती लाल, श्री वीरेन्द्र प्रसाद वाजपेई, श्री दाऊ जी गुप्ता, श्री बैजनाथ, श्री मो0 शाबिर, श्री बच्चन शुक्ला, श्री महादेव प्रसाद, श्री भगवती सिंह विशारद, श्री शिव नारायण लाल शर्मा, श्री हनुमान प्रसाद अवस्थी तथा श्री पूरन सिंह शामिल हैं।

इस अवसर पर लोकमान्य तिलक पर केन्द्रित स्मारिका ‘लोकमान्य’ तथा प्रो0 अरुण तिवारी की पुस्तक ‘अ माॅडर्न इण्टरप्रिटेशन आॅफ लोकमान्य तिलक्स गीता रहस्य’ का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा, राज्यपाल जी, मुख्यमंत्री जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी तथा मंत्रिमण्डल के सदस्यों द्वारा इस मौके पर आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, पुणे की मेयर श्रीमती मुक्ता तिलक ने भी सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने किया।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन तथा छात्रगण मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री राम नाईक तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस को भगवान श्रीराम की मूर्ति तथा शाॅल भेंट किया गया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More