34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नगर विकास मंत्री ने रैन बसेरों और अलाव जलाने की व्यवस्था का किया निरीक्षण: ए0के0 शर्मा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ:  प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी ने देर शाम 09ः00 बजे राजधानी के कई इलाकों में स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों और अलाव जलाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को शतर्क करते हुए कहा कि भीषण ठंड और शीतलहर के कारण किसी को भी परेशानी न हो, ऐसे में बेघर,निराश्रित और बेसहारा लोगों को नजदीकी आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए, खुले में रात गुजारने को कोई मजबूर न हो और अलाव जलाने की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने सामाजिक संगठनों,व्यापारिक संस्थानों, गणमान्य नागरिकों से भीषण ठंड से लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की भी अपील की।
नगर विकास मंत्री अपने 14 कालिदास आवास से शहर के 1090 चौराहा, अम्बेडकर पार्क चौराहा, लोहिया चौराहा, मिठाई वाला चौराहा, मनोज पांडेय चौराहा, पत्रकारपुरम चौराहा, होसड़िया चौराहा से होते हुए हैनिमैन चौराहा, ओल्ड अमेटी चौराहा, कठौता चौराहा से चिनहट तिराहा पहुंचे। उसके पश्चात मटियारी चौराहा से वापसी करते हुए कमता तिराहा पहुंचे। जहां से उन्होने पॉलिटेक्निक चौराहे पर अलाव व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके पश्चात भूतनाथ, लेखराज मार्केट, बादशाह नगर से होते हुए निशातगंज चौराहे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चौराहे के पास बने नगर निगम के स्थायी शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया। इस शेल्टर होम में उद्देश्य फाउंडेशन और नगर निगम द्वारा दी गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शेल्टर होम में 47 लोग उपस्थित मिले।श्री शर्मा ने उपस्थित लोगों से बात की और व्यस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्हें शेल्टर होम की जानकारी कहां से मिली इस बारे में भी पूछा। उन्होंने शौचालय और रसोई घर का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई देख मौजूद कर्मचारियों की प्रशंसा कर इस व्यवस्था को बनाये रखने के निर्देश भी दिये। इसके पश्चात श्री शर्मा सिकंदरबाग, सप्रू मार्ग, श्री राम टावर से हज़रतगंज चौराहे से होते हुए सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए।
इस दौरान नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने प्रदेश के अन्य नगर निगमो और निकायों में फोन से वार्ता कर निराश्रितों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही व्यवस्था में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली न होने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से रैन बसेरों में आश्रय लिए लोगों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाये रखने के निर्देश दिये तथा अलाव जलाने में कोताही न बरतने के लिए भी कहा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More