36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पर्यटकों की पहली पसंद के रूप में उ0प्र0 तैयार: जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश

लखनऊः उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक 248741834 पर्यटक विभिन्न धार्मिक, पौराणिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर भ्रमण किये। इसमें भारतीय पर्यटकों की संख्या-248331065 एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या-410769 रही। उ0प्र0 में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार अवस्थापना सुविधाओं एवं कनेक्टिविटी पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नई पर्यटन नीति-2022 जारी की गयी है, जिसके तहत पर्यटन सेक्टर से जुड़े विभिन्न हित ग्राहकों के लिए सुविधाओं का प्राविधान किया गया है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि अपना उ0प्र0 धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। प्रदेश में अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, नैमिषारण्य, विन्ध्याचल, चित्रकूट, मथुरा, वृन्दावन, श्रावस्ती, कुशीनगर, सारनाथ तथा संकिसा जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर जनपद में पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनायें संचालित की जा रही हैं। इनमें से अधिकांश परियोजनायें पूरी हो गयी हैं और शेष परियोजनायें शीघ्र ही पूरी करा ली जायेगी। उन्होंने बताया कि काशी एवं अयोध्या पर्यटन की दृष्टि से पर्यटन मैप पर सबसे पसंदीदा स्थानों के रूप मंे उभर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर जनपद को आवागमन की दृष्टि से सड़कों से जोड़ा गया है। पर्यटकों के ठहरने से लेकर खानपान की बेहतरीन सुविधायें उपलब्ध हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More