स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकसित भारत -जी राम जी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करते समय जलभराव की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी कार्ययोजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि यदि युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से किसी क्षेत्र में जलभराव की समस्या चिन्हित होती है, तो वाटर सिक्योरिटी के अंतर्गत जैव-जल निकासी पौधरोपण (Bio&drainage Plantation) जैसे कार्यों को योजना में शामिल किया जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों अथवा जहां भूजल स्तर बहुत अधिक है, वहां अधिक मात्रा में पानी अवशोषित करने वाले उपयुक्त प्रजातियों के पेड़ लगाए जाने से जल प्रबंधन में मदद मिल सकती है। ऐसे पेड़ अपनी जड़ों के माध्यम से मिट्टी से पानी अवशोषित करते हैं और पत्तियों के जरिए वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया से उसे वातावरण में छोड़ते हैं। इससे जलभराव कम करने, भूजल स्तर को संतुलित रखने तथा भूमि को अधिक उपयोगी बनाने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की विकास योजनाएं तैयार करते समय स्थानीय आवश्यकताओं, प्राकृतिक परिस्थितियों और जल संरक्षण की जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा मिल सके।

श्री मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांवों में हो रहे विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘गांव में बदलाव की तस्वीर, विकास की कहानी’ पहल के अंतर्गत 60 सेकंड की रील तैयार करने की अपील की गई है। ग्रामीण नागरिक अपने गांव में हो रहे विकास कार्यों, योजनाओं के लाभ और परिवारों के जीवन में आए बदलावों को वीडियो के माध्यम से साझा कर सकते हैं। इसके लिए रील में /न्चत्नतंसक्मअ को टैग करने तथा विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने का आग्रह किया गया है। चयनित रील को विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर स्थान दिया जाएगा, जिससे गांवों में हो रहे सकारात्मक बदलावों की कहानियां व्यापक स्तर पर सामने आ सकें।

Related Articles

Back to top button