21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नाचनी पहुंचकर एकदिवसीय नाचनी महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड

पिथौरागढ़: प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज नाचनी पहुंचकर एकदिवसीय नाचनी महोत्सव में प्रतिभाग किया गया। मा0 मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के विकास, आजीविका के लिए महिला स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से कार्य कर रही है। महिलाओं को दुग्ध उत्पादन, कृषि कार्य, एवं पारम्परिक फसलों धान, मड़वा, काला भट, गडेरी, चैलाई, राम दाना आदि को बढ़ावा देने के लिए सरकार इसमें सहायता एवं अनुदान भी दे रही है।
उन्होंने कहा कि जो भी महिला स्वंय सहायता समूहों में सामूहिक रूप से कार्य करेंगी सरकार उन्हंे पूर्ण मदद देगी। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण राज्य की पहचान है, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएॅ संचालित की गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न लोगांे को आर्थिक विकास हेतु अनेक प्रकार की पेंशन योजनाएॅ संचालित की गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य की औसत आय एवं विकास की गति में बढ़ोतरी हुई है।
तल्ला जौहार स्वायत्य सहकारिता के 960 महिलाओं को प्रति महिला प्रोत्साहन 2100 रू0 देने की घोषणा की गयी थी उन 960 महिलाओं की सूची समिति की अध्यक्ष जानकी तिपलिया से मा0 मुख्यमंत्री जी प्राप्त की एवं बहुत जल्द उनके खातों में धनराशि आने की बात कही।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने शिक्षा के क्षेत्र में इण्टर काॅलेज में तमाम रिक्त लैक्चरारों पदों, एलटी के पदों व प्रधानाचार्य की रिक्तियों में करीब 70 प्रतिशत रिक्त पूर्ण कर दिये गये है शेष रिक्त पड़े पदों को भी शीघ्र भर लिया जायेगा। उन्होंने मुनस्यारी में पर्यटन, साहसिक खेलों आदि का आयोजन कर पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने की बात कही एवं उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने मुझे 1980 से प्यार व स्नेह दिया है और आगे भी देते रहेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 1 लाख रू0 की धनराशि एक दिवसीय नाचनी महोत्सव समिति को दिए जाने की भी घोषणा की।
उन्होंने ग्राम पंचायत हुपली में आदर्श विद्यालय और नाचनी में नाली निर्माण के लिए लो0नि0वि0 डीडीहाट को निर्देश दिए तथा सैरणाथी में ख्ेालमैदान निर्माण की स्वीकृति, क्वीटी से सैमली सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 6 तरक्की वाले राज्यों में उत्तराखण्ड भी शमिल है यह हमारे लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि 2012 से पूर्व प्रदेश में संचालित अनेक पेंशन योजनाऐं जो वृद्व, विधवा, विंकलांग आदि पेंशन कुल 1 लाख 8 हजार लाभार्थियों को दी जाती थी लेकिन इन्ही योजनाओं में अब बढ़ोतरी कर किसान पेंशन, डंगरियां पेशन आदि को जोड़कर अब यह संख्या 7 लाख, 13 हजार लाभार्थियों की दी जा रही है।
इससे पूर्व उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी द्वारा आज नाचनी महोत्सव का उद्घाटन किया गया।
इस दौरान उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों आदि के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के इस विधान सभा क्षेत्र के होने के कारण इसमें बहुत विकास हुआ है जिसमें यहां की क्षेत्रीय जनता द्वारा अपना सहयोग दिया गया है।
भ्रमण के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ नाचनी संस्कृति एवं खेलकूद समिति के अध्यक्ष हरीश मछियाल, वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, जि0पं0 अध्यक्ष बागेश्वर हरीश ऐठांनी, अध्यक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट पुष्पा देउपा, ब्लाक प्रमुख धारचूला नेत्र कुंवर, ब्लाक प्रमुख मुनस्यारी नरेन्द्र रावत, राज्य अनूसूचित जाति के उपाध्यक्ष कैलाश रावत आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More