28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पिथौरागढ़ के तहसील बेरीनाग के पांखू में कुल 41 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

उत्तराखंड

पिथौरागढ़: एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज तहसील बेरीनाग के पांखू में कुल 147 करोड़, 28 लाख, 46 हजार रू0 की लागत के कुल 41 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के तहसील मुनस्यारी के तल्ला जौहार महोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया पाॅखू में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक नारायण राम द्वारा क्षेत्र में विकास हेतु किये गये विकास कार्यों एवं जनता की सेवा की सराहना करते हुए अपने संबोधन को प्रारम्भ किया। राज्य देश के अन्य राज्यों की तुलना में दुगने विकास की दर पर लगातार उठ रहा है। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा गया है राज्य में जिससे निरन्तर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्नत उत्तराखण्ड बनाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है यहां के उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया गया है।
पंेशन योजनाओं में बढ़ोतरी की गयी है महिलाआंे तथा बुजुर्ग व्यक्तिओं के लिए योजना संचालित की गयी है। महिलाओं को पोष्टिक आहार दिया जा रहा है, बेरोजगारों को स्थायी नौकरी विभागों में दी जा रही है। राज्य में इस वर्ष 1000 सड़कें बनाई जा रही है गांवों को उत्पादन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। महिला स्वंय सहायता समूहों को विशेष सहयोग तथा बोनस सरकार दे रही है।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा पांखू में अपने संबोधन के दौरान क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोषणाऐं की जिसमें इण्टर काॅलेज कार्की नगर का प्रान्तीकरण, रा0इ0का0 राई आगर का नाम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व0 प्रताप सिंह के नाम रखे जाने की घोषणा, पांखू से कोटगाड़ी मन्दिर तक सड़क का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किये जाने की घोषणा, बेरीनाग नगर पंचायत को आर्थिक धनराशि की मदद दी जायेगी, थल भट्ीगांव सड़क के सुधारीकरण की घोषणा, बार एसोसिएशन पिथौरागढ़ को पूर्व में की गयी घोषणा अनुरूप आर्थिक मदद दी जायेगी, बांसबगड़ से देहरादून तथा धरमघर से पांखू होते हुए पिथौरागढ़ तक रोडवेज की बस संचालित की जायेगी, थल-पांखू सड़कमार्ग की मरम्मत सुधारीकरण का कार्य शीघ्र किया जायेगा।
पांखू में क्षेत्रीय विधायक नारायण राम आर्या द्वारा अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के विकास हेतु मा0 मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाऐं की इन वर्षों में जिसमें से अधिकांश घोषणाऐं पूर्ण हो गयी है।
इस अवसर पर विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मुकेश पंत, अध्यक्ष जिला दुग्ध संघ पिथौरागढ़ विनोद कार्की द्वारा भी संबोधित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। भ्रमण के दौरान मा0 मुख्यमंत्री द्वारा माॅ भगवती कोटगाड़ी मन्दिर के भी दर्शन किये
कार्यक्रम में विधि आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी उत्तराखण्ड लोक संस्कृति परिषद्के उपाध्यक्ष हरीश कापड़ी समेत अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों द्वारा भी जनता को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चैहान, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, अध्यक्ष नगर पालिका जगत सिंह खाती, क्षेत्र प्रमुख बेरीनाग रेखा भण्डारी, क्षेत्र प्रमुख गंगोलीहाट गंगा बिष्ट, कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक नियोलिया, जिला पंचायत सदस्य मनोज ओझा समेत उपजिलाधिकारी बेरीनाग वैभव गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More