32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लखनऊ में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुएः राजेन्द्र चैधरी

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि दिल्ली सरकार वादे तोड़ रही है जबकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार वादे निभा रही है। डा0 लोहिया और श्री मुलायम सिंह यादव के बताये रास्ते पर उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार चल रही है।

श्री अखिलेश यादव ने अवरूद्ध राजनैतिक आर्थिक व्यवस्था को गतिमान किया है। यथास्थितिवादी, परिवर्तन विरोधी और सामाजिक सद्भाव विरोधी ताकतों के खिलाफ हमारा वैचारिक संघर्ष है। यह लड़ाई 5 साल की नहीं है, समाज और व्यवस्था परिवर्तन का संघर्ष अभी लम्बा चलना है जिसमें नौजवानों की बड़ी भूमिका होगी। उन्हें श्री अखिलेश यादव के ऊर्जावान नेतृत्व में वैकल्पिक राजनीति की दिशा तय करनी होगी।
           श्री राजेन्द्र चौधरी आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मो0 एबाद ने की तथा प्रदेश महासचिव श्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा श्री सुनील यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव ने भी सम्बोधित किया। उन्होने नौजवानांे से कहा कि वे समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुॅचाएं तथा उन तत्वों का पर्दाफाश करें जो विकास में रोडा बन रही हैं और सांप्रदायिकता फैलाकर सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम कर रही है।
           श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र तथा आचरण अन्य दलों से अलग है। हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता है। श्री मुलायम सिंह यादव हमें सिखाते रहे हंै कि जहाॅ जुल्म हो, उसका तत्काल विरोध करो। उन्होने नौजवानों से अपने वादे पर खरा उतरने का आव्हान किया। क्योंकि वादाखिलाफी भ्रष्टाचार है। कथनी करनी में समानता रहनी चाहिए। श्री चैधरी ने युवाओं के अनुशासित और बेदाग चरित्र पर भी बल दिया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More