33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर उत्तराखण्ड की सिंचाई परियोजनाओं एवं बांधो पर चर्चा करते हुए: सतपाल महाराज

उत्तराखंड

देहरादून: प्रदेश के सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु-सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, जलागम प्रबन्धन, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर उत्तराखण्ड की सिंचाई परियोजनाओं एवं बांधांे पर चर्चा की।
श्री महाराज ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात के दौरान उत्तराखण्ड स्थित सिंचाई परियोजनाओं सहित जमरानी बांध व सोंग बांध को लेकर विस्तृत चर्चा की। श्री महाराज ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री को बताया कि सोंग बांध एक बहुआयामी पेयजल योजना है। उन्हांेने जमरानी बांध की महत्ता को बताते हुए कहा कि जमरानी बांध बनने से जहां एक ओर हल्द्वानी और इसके आस-पास भरपूर पानी मिलेगा वहीं इस बांध से उत्तर प्रदेश को भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से जलाशयों के निर्माण को लेकर व्यापक चर्चा करते हुए 15 जलाशयों के निर्माण हेतु आर्थिक मदद भी मांगी। आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों को लेकर भी महाराज ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश की सिंचाई सचिव भूपिंदर कौर औलख भी मौजूद थी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More