39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल का युगल लाइव संगीत कार्यक्रम सी.एम.एस. में 6 व 7 अप्रैल को

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विशेष आमंत्रण पर आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल आगामी शनिवार, दिनाँक 6 अप्रैल 2019 को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में शाम 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक तथा रविवार, दिनाँक 7 अप्रैल 2019 को सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में सायं 6.00 बजे से रात्रि 9.00 तक युगल लाइव पाॅप संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इस पाॅप संगीत समारोह में आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के डायरेक्टर आॅफ स्ट्रेटजी श्री रोशन गाँधी विशेष अतिथि कलाकार के रूप में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी। लखनऊ, 2 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विशेष आमंत्रण पर आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल आगामी शनिवार, दिनाँक 6 अप्रैल 2019 को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में शाम 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक तथा रविवार, दिनाँक 7 अप्रैल 2019 को सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में सायं 6.00 बजे से रात्रि 9.00 तक युगल लाइव पाॅप संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इस पाॅप संगीत समारोह में आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के डायरेक्टर आॅफ स्ट्रेटजी श्री रोशन गाँधी विशेष अतिथि कलाकार के रूप में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।

श्री शर्मा ने कहा कि आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूनाइटेड किंगडम) के सबसे लोकप्रिय जैक और जोएल सी.एम.एस. छात्रों के लिए संगीत कार्यशालाएँ चलाने के लिए 2 से 8 अप्रैल तक सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों का भ्रमण कर रहे हैं। इस बीच वे सीएमएस आडिटोरियमों में 2 लाइव संगीत कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं आॅक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रो0 गीता गाँधी किंगडन ने जैक एवं जोएल द्वारा सी.एम.एस. में आयोजित किये जाने वाले इस संगीत वर्कशाप को उन सभी संगीत प्रेमी छात्र एवं छात्राओं के लिए विशेष उपयोगी बताया है, जो कि विश्व स्तरीय संगीत की विभिन्न शैलियों एवं कोरियोग्राफी की बारीकियों को सीखना चाहते हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि 6 और 7 अप्रैल को क्रमशः सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस आॅडिटोरियम में आयोजित इन संगीत समारोहों में प्रवेश सभी स्कूलों और कालेजों के छात्रों के लिए पूरी तरह से मुफ्त है। सभी छात्र एवं छात्रायें इसके संबंध में अधिक जानकारी के लिए सी.एम.एस. के श्री सुरेश कश्यप से उनके मोबाइल 9235394971 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More