31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जी-20 के लिए पर्यटन विभाग को लोगो, टूरिज्म पैकेेज, आवासीय एवं स्थानीय गाइड आदि की तैयारी करने के निर्देश: जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जी-20 की उत्तर प्रदेश के 10 स्थानों पर आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस जिसमें 40 देशों से आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति उत्तर प्रदेश में पधारेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से लोगो, टूरिज्म पैकेज, आवासीय एवं स्थानीय गाइड आदि की व्यवस्था की जानी है। इसके सम्बंध में व्यापक तैयारी की जा रही है।
यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि मण्डलायुक्त लखनऊ की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें उप निदेशक पर्यटन, क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय लखनऊ को सदस्य बनाया गया है। आयोजन सम्बंधी समस्त व्यवस्थाएं इस समिति द्वारा किये जाने का प्रस्ताव है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है। इस गु्रप में दुनिया के विकसित देश शामिल हैं। जी-20 की बैठकें देश के विभिन्न प्रदेशों में आयोजित होंगी। उत्तर प्रदेश इसमें से एक है। इसलिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के साथ पर्यटन विभाग इन बैठकों को सफल बनाने के लिए अपनी तैयारियां कर रहा है।
इन बैठकों में पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की पर्यटन सुविधाओं को प्रदर्शित कर भारत की अध्यात्मिक, पौराणिक एवं धार्मिक विशेषताओं को बड़े पैमाने पर प्रदर्शित करने की रणनीति बनायी गयी है। इसके साथ ही पर्यटन की अध्यात्मिक एवं अन्य सर्किट को व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के गौरवशाली संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को दुनिया के समक्ष प्रस्तुतकर देशी-विदेशी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित किये जाने की रणनीति बनायी जा रही है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More