37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

निःशुल्क पैथोलॉजी सुविधाओं हेतु जनपदों को धनराशि आवंटित

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश के आम जनमानस तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को और अधिक सुलभ बनाने हेतु सरकार द्वारा समस्त 821 स्वास्थ्य केन्द्रों पर पैथोलॉजी उपकरणों का सुदृढ़ीकरण किया गया है। इसी क्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रों पर रीजेंट/कन्ज्यूमेबल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में पैथोलॉजी उपकरण का क्रय जनपद स्तर पर किए जाने हेतु समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों को उपकरणों के सुलभ संचालन हेतु आवश्यकतानुसार धनराशि का आवंटन कर दिया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए पूर्व में महानिदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उ0प्र0 द्वारा गैप एनालिसिस किया गया, जिसके आधार पर पैथोलॉजी उपकरणों के क्रय हेतु जनपदों में धनराशि का आवंटन किया गया है। जनपदों के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रीजेंट/कन्ज्यूमबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दायित्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी का होगा। वर्तमान में रीजेंट/कन्ज्यूमबल का क्रय 03 माह के लिए किए जाने हेतु धनराशि रू0 164321402.60 का आवंटन किया गया है। समय-समय पर आवश्यकतानुसार रीजेंट/कन्ज्यूमबल के क्रय के लिए पुनः धनराशि आवंटित की जाएगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More