37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

डॉ. महेश शर्मा आज सान्या, चीन में एससीओ संस्कृति मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे

देश-विदेशमनोरंजन

नई दिल्ली: संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा आज अर्थात 17 मई, 2018 को सान्या, चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। भारत पहली बार एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेगा। बैठक में एससीओ देशों सहित अन्य राष्ट्रों के साथ सांस्कृतिक सहयोग करने में भारत की सक्रिय पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के जरिये इस संगठन के सदस्यों के साथ व्यक्ति का व्यक्ति से संपर्क और आपसी सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

भारत अस्ताना, कजाकिस्तान में एससीओ राष्ट्र प्रमुखो के सम्मेलन के दौरान 9 जून, 2017 को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पूर्ण सदस्य बना था। विदेश मंत्रालय में एससीओ विभाग स्थापित किए जाने और एससीओ में राष्ट्रीय समन्वयक तथा स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्ति के बाद भारत की सक्रियता अधिक बढ़ी है। यह बताना उचित है कि पांच राष्ट्रों से बढ़ा कर आठ राष्ट्रों की सदस्यता के बाद एससीओ विश्व की आबादी का लगभग 42 प्रतिशत, इसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 20 प्रतिशत और भू-भाग के 22 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More