36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर  देश और दुनियां को सत्य के रास्ते पर चलने का महत्वपूर्ण सन्देश दिया। भगवान श्रीराम की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने मे महर्षि वाल्मीकि ने अपनी प्रज्ञा के आलोक से सबको आलोकित किया था।
भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन को रेखांकित कर उन्होने सामाजिक जीवन मूल्यो व आदर्शाे को चिर स्थायित्व प्रदान करने का जो कार्य किया वह आज भी हम सबके लिए अनुकरणीय है, प्रेरणादायक है। भगवान श्री राम से हमें सदैव धर्म का अनुसरण करते हुए सदाचारपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर हम सबको समरसता व समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More