31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महावीर जयन्ती की बधाई दी

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महावीर जयन्ती की बधाई दी है। महावीर जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी अपने सन्देश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अहिंसा को परम् धर्म माना और समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का ज्ञान दिया। भगवान महावीर ने युवावस्था में ही सांसारिक माया-मोह, सुख और ऐश्वर्य छोड़कर सन्यास ग्रहण किया और अपना सम्पूर्ण जीवन संसार की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज को अहिंसा और त्याग के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके सिद्धान्तों में विश्वशान्ति की प्रेरणा निहित् है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महावीर जयन्ती केवल एक पर्व या उत्सव ही नहीं बल्कि सत्य, सादगी, अहिंसा और पवित्रता का प्रतीक भी है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More