35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रवादी विचारधारा के पोशक थे, अशोक सिंघल: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने आवास 7-कालिदास मार्ग पर स्व०अशोक सिंघल की 89वीं जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता की प्रतिमूर्ति स्व०अशोक सिंघल राष्ट्रवादी विचारधारा के पोशक थे। उन्होंने अपने अथक परिश्रम व प्रेरक विचारों से सामाजिक समरसता के भाव पैदा किये। उन्होंने देश, समाज, सभ्यता, संस्कृति व संस्कारो के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। वह अपनी संस्कृति व सभ्यता की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। श्री मौर्य ने कहा कि वे सादगी व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थे, जिन्होंने जीवन के सभी सुखों को त्यागकर अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। कहा उनका जीवन दर्शन अनुकरणीय है, और सदा अनुकरणीय रहेगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More