Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/ujlmiqzu/public_html/wp-content/mu-plugins/drift-indexer.php on line 5630
उत्तर प्रदेश के नगरों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने की कार्य योजना बनाएं- ए.के. शर्मा – Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तर प्रदेश के नगरों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने की कार्य योजना बनाएं- ए.के. शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि हमें इस दृष्टिकोण के साथ तेजी से काम करना होगा कि उत्तर प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग का योगदान किस प्रकार और अधिक बढ़ाया जा सकता है।
नगर विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि प्रदेश के नगर निगमों और नगरीय निकायों के राजस्व में निरंतर वृद्धि हो रही है। साथ ही, विभिन्न विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इस पर मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि नगरीय निकायों की आय बढ़ाने के साथ ही विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करना आवश्यक है, ताकि शहरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नगरों को वैश्विक नगरों की श्रेणी में पहुंचाने के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। दुनिया के विकसित और आधुनिक नगर किन मानकों, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणालियों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं, इसका अध्ययन किया जाए। उन प्रमुख मानकों की पहचान करते हुए उत्तर प्रदेश के नगरों में भी उन्हें लागू करने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही मंत्री श्री शर्मा ने ई-नगर सेवा योजना को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप पुनर्गठित (रीस्ट्रक्चर) करने और इसे अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगरीय सेवाओं में सुधार, निकायों के राजस्व में वृद्धि और विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button