silai machine yojana haryana 2026 : हरियाणा में महिलाओं को सिलाई मशीन के मिलेंगे पैसे, सीधे खाते में आएगी रकम

silai machine yojana haryana 2026 : हरियाणा में महिलाओं के लिए सिलाई मशीन के लिए रुपए देने की योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना का संचालन श्रम मंत्रालय की तरफ से किया जाता है। इसमें हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार मिलकर पैसे खर्च करती हैं। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व उनके सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से silai machine yojana haryana 2026 योजना को चलाया जा रहा है। हरियाणा में बहुत सारी महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं, चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से और इस योजना के लिए पात्रता क्या है।
हरियाणा सरकार की तरफ से महिलाओं को स्वरोजगार जो से जोड़ने का प्लान
हरियाणा में सरकार की तरफ से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्लान है। महिलाओं को कई योजनाओं का लाभ कई माध्यमों से दिया जाता है। इसी में एक यह योजना भी है, जिसके तहत हरियाणा की महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाती है। इस सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाएं घर पर बैठे अपने रोजगार को शुरू कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ प्रक्रिया है, जिसको फॉलो करना होगा चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
Silai Machine Yojana Haryana 2026 Overview
silai machine yojana haryana में आवेदन की प्रक्रिया
- हरियाणा में किसी औद्योगिक या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में कार्यरत महिला कर्मचारी होना जरूरी है।
- महिला कर्मचारी का Haryana Labour Welfare Board में पंजीकृत होना जरूरी है।
- महिला कर्मचारी की मासिक आय 20,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। पहले यह लिमिट 18 हजार रुपये की थी।
- हरियाणा सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए महिला कर्मचारी के लिए कम से कम दो साल तक का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
- हरियाणा में इस योजना का लाभ लेने के लिए हर 5 साल में आवेदन किया जा सकता है। 5 साल से पहले दौबारा आवेदन नहीं हो सकता है।
हरियाण में महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए उपरोक्त शर्तें पूरी करनी होगी। हरियाणा की महिलाओं को नौकरी पर होना जरूरी है और हरियाणा श्रम वेलफेयर बोर्ड में आवेदक होना भी जरूरी है। silai machine yojana haryana में अब आय सीमा में वृद्धि की गई है ताकि योजना की पात्र महिलाओं की संख्या बढ़ जाए और ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ ले सके।
Silai Machine Yojana Haryana 2026 के लिए आवेदन
हरियाणा में सिलाई मशीन लेने के लिए आपके पास दो तरीके हैं। एक श्रम विभाग हरियाण की वेबसाइट के माध्यम से तो दूसरा सरल हरियाणा के माध्यम से। दोनों ही प्रोसेस काफी आसान है। इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज भी चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में Step बाय Step-
aryana Labour Welfare Board के तहत Apply Documents
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- परिवार पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
- डोमिशाइल
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
Silai Machine Yojana Haryana 2026 के Apply Documents
- कंपनी की तरफ से इश्यू कर्मचारी का पहचान पत्र
- कंपनी का सर्टिफिकेट
- सैलरी स्लीप
- स्वयं घोषित शपथ पत्र
- बैंक की डिटेल्स
Haryana Labour Welfare Board के तहत Apply प्रोसेस
Step 01
आवेदक को हरियाणा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://hrylabour.gov.in/ पर जाना होगा।
Step 02
होम पेज पर Welfare Board Beneficiary Login पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यदि आपके पास लॉगिन विवरण नहीं है, तो पंजीकरण करने के लिए Click Here पर जाएं।
Step 03
दी गई जानकारी पर acknowledgment पर टिक करें व Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 04
परिवार पहचान पत्र (PPP) कौ वैरिफाई करें।
Step 5
फैमिली ID न होने व भूल जाने पर संबंधित बटन चुनें। इसके बाद आपको PPP ID प्राप्त करने के लिए PPP पोर्टल पर जाएं।
Step 6
फैमिली ID है तो आप पंजीकरण के अगले Step पर जा सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए, नीचे दिए गए Step I have family ID पर क्लिक करें।
Step 7
अपना परिवार पहचान पत्र नंबर (फैमिली ID) दर्ज करें। फिर Fetch Family Details पर क्लिक करें। इससे उस फैमिली ID के तहत पंजीकृत परिवार के सदस्यों की सूची दिखाई देगी। पंजीकरण के लिए परिवार के आवेदन के नाम का चयन करें। सत्यापन के लिए चुने गए सदस्य के पास भेजे गए OTP को दर्ज करें। यहां पर Click to Verify पर क्लिक करें।
Step 8
अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आवेदक की बुनियादी जानकारी होगी। आवेदक को पहले से भरी गई सभी जानकारियों को verify करें।
Step 9
verify करने के बाद अपना अन्य विवरण भरें। आवेदक को अपनी फोटो अपलोड करनी होगी और फिर आवेदन जमा करने के लिए Submit पर क्लिक करें।
Step 10
इसके बाद आपको मेल या मोबाइल नंबर पर SMS आएगा। यहां से अब अकाउंट में दौराबा लॉग इन करें। इसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
नोट : अगर किसी आवेदक के पास फैमिली ID नहीं है, तो वह अपने आधार नंबर के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकता है।
Silai Machine Yojana Haryana 2026 के Apply करें
Step 1
Labour Department Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2
होम पेज पर Welfare Board Beneficiary Login पर क्लिक करें।
Step 3
अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Step 4
जो विंडो खुलेगी, उसमें Schemes पर क्लिक करें यहां आपको, स्क्रीन पर स्कीमों की एक लिस्ट दिखाई देगी।
Step 5
अब, Silai Machine Yojana Haryana 2026 को चुनें और यहां पर Apply करें।
Step 6
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें और उसे Submit कर दें।
Silai Machine Yojana Haryana 2026 एप्लीकेशन को ट्रैक करना
श्रमिक हरियाणा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के ऑनलाइन अपने एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। इससे जुड़े अपडेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिए जाएंगे।
Antyodaya-SARAL पोर्टल के माध्यम से Silai Machine Yojana Haryana 2026 में आवेदन
इसके लिए आपको सबसे पहले अंत्योदय-सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Step 1
Silai Machine Yojana Haryana 2026 स्कीम का लाभ उठाने के लिए, आवेदक को आधिकारिक पोर्टल अंत्योदय-सरल पोर्टल (https://saralharyana.gov.in/) पर जाना होगा।
Step 2
अगर आवेदक पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है, तो उसे पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Step 3
रजिस्ट्रेशन के लिए Sign In Here के नीचे New User पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारी भरें। इसमें पूरा नाम, ईमेल ID, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और राज्य भरके Submit पर क्लिक करें।
Step 4
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर OTP आएगा। आपको इसके माध्यम से Verify करना होगा और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Silai Machine Yojana Haryana 2026 के लिए Antyodaya-SARAL Portal से रजिस्ट्रेशन
Step 1
Antyodaya-SARAL Portal पर जाएं और पंजीकरण के समय इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी के जरिए लॉग इन करें।
Step 2
पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें और Login पर क्लिक करें।
Step 3
सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद Apply for Services पर क्लिक करें और फिर View all Available Services चुनें।
Step 4
अब, Sewing Machine Scheme – Haryana Labour Welfare Board खोजें और आवेदन फॉर्म भरने के लिए उस योजना पर क्लिक करें।
Step 5
Family ID नंबर दर्ज करें और Click here to Fetch Family Data पर क्लिक करें; इससे उस फैमिली आईडी के तहत पंजीकृत परिवार के सदस्यों की जानकारी दिखाई देगी।
Step 6
लाभार्थी/आवेदक का नाम चुनें और verification के लिए चुने गए परिवार के सदस्य के पास भेजे गए OTP को दर्ज करें। फिर Click to Verify पर क्लिक करें।
Step 7
सभी जरूरी विवरण भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
Step 8
आवेदन फॉर्म का preview करें और Submit पर क्लिक करें।
Silai Machine Yojana Haryana 2026 से जुड़े लिंक
Silai Machine Yojana Haryana 2026 FAQs
1. क्या Silai Machine Yojana Haryana के लिए ऑनलाइन आवेदन हो सकता है?
हां, हरियाणा में सिलाई मशीन की योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से महिलाएं इस योजना का लाभ घर बैठे उठा सकती हैं।
2. योजना के तहत कितने रुपए मिलते हैं?
हरियाणा में सिलाई मशीन के लिए महिलाओं को 4500 रुपए दिए जाते हैं।
3. क्या हर साल ले सकते हैं योजना का लाभ?
नहीं, हरियाणा में सिलाई मशीन योजना का लाभ हर साल नहीं लिया जाता। इसके लिए कम से कम 5 साल का गैप जरूरी है। 5 साल बाद दोबारा आवेदन किया जा सकता है।
4. आवेदन करने के लिए रुपये लगते हैं?
नहीं, इसका आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। सरल केंद्र पर 10 रुपये का शुल्क अधिक से अधिक लग सकता है। वैसे योजना में आवेदन की कोई फीस नहीं है।
5. विवाहित महिला कर सकती हैं आवेदन?
हां, हरियाणा सिलाई मशीन योजना के लिए विवाहित महिला आवेदन कर सकती हैं। उसको यहां से आवेदन करने का पूर्ण अधिकार है।
6. योजना में किया गया है कुछ बदलाव?
हां, योजना के अंदर हाल ही में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें इनकम 18000 रुपए से बढ़कर 20000 की गई है।
7. क्या नौकरीपेशा को ही मिलेगा Silai Machine Yojana Haryana 2026 का लाभ?
हां, Silai Machine Yojana Haryana 2026 का लाभ श्रम विभाग के तहत काम कर रही महिलाओं को ही मिलता है।
8. क्या हरियाणा के बाहर कार्यरत महिला कर्मचारी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?
नहीं, इस योजना के लाभ विशेष रूप से हरियाणा राज्य में कार्यरत महिला श्रमिकों के लिए हैं।
9. Silai Machine Yojana Haryana 2026 आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को कैसे ट्रैक कर सकते हैं?
आवेदक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए अपडेट के साथ श्रम विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
10. Silai Machine Yojana Haryana 2026 के तहत एक महिला कर्मचारी को कितनी बार लाभ मिल सकता है?
महिला कर्मचारी की पूरी सेवा अवधि के दौरान हर पांच साल में लाभ प्रदान किए जाते हैं।
Silai Machine Yojana Haryana 2026 Conclusion
सिलाई मशीन योजना को हरियाणा सरकार के श्रम विभाग के अंतर्गत हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड (HLWB) द्वारा संचालित होती है। इस योजना के तहत, हरियाणा राज्य के औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाली महिला श्रमिकों को, घरेलू उपयोग के लिए सिलाई मशीन खरीदने के लिए 4,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। महिला श्रमिकों को अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान हर पांच साल में एक बार इस योजना का लाभ मिलेगा। महिला को 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी है। वहीं, महिलाओं को हरियाणा का नागरिक होना भी अनिवार्य है। इस योजना में केंद्र सरकार 49 प्रतिशत व राज्य सरकार 51 प्रतिशत व्यय करती है।




