हरियाणा में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, 700 मीटर की होगी ऊंचाई

HR Breaking News (tallest building) : हरियाणा प्रदेश के विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार की तरफ से नई-नई कोशिश की जा रही है अब हरियाणा विकास प्राधिकरण (development authority of Haryana) की तरफ से प्रदेश में देश की सबसे ऊंची इमारत (India tallest building) बनाने का ऐलान किया गया है। जानकारी सामने आई है कि हरियाणा प्रदेश में बनने जा रही यह इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) से केवल सवा सौ मीटर कम रहेगी। इस नई इमारत के विकसित हो जाने से हरियाणा प्रदेश की पहचान को एक नई ऊंचाई मिल सकती है। चलिए जान लेते हैं हरियाणा के किस शहर में बनाई जाएगी है नई इमारत और कितने साल में तैयार होगा यह प्रोजेक्ट।
6.7 एकड़ जमीन पर बनेगा ये प्रोजेक्ट
हरियाणा प्रदेश का शहर गुरुग्राम (gurugram news) न केवल बिजनेस के मामले में ऊपर जा चुका है बल्कि यहां पर काफी महंगी और लग्जरी प्रॉपर्टी (luxury property in gurugram) भी है। अब हरियाणा विकास प्राधिकरण की तरफ से गुरुग्राम में देश की सबसे ऊंची इमारत बनाने का प्लान तैयार किया गया है। गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी (global City in gurugram) में 620 से 700 मीटर ऊंची बिल्डिंग बनाने का यह प्रोजेक्ट 6.7 एकड़ जमीन पर फैला होगा और सबसे खास बात यह है कि गुरुग्राम में बनने जा रही यह इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा से केवल सवा सौ मीटर छोटी होगी।
ग्लोबल सिटी में होगा निर्माण
जानकारी के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka expressway) के पास 1000 एकड़ में बनी ग्लोबल सिटी के अंदर इस ऊंची बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इस बिल्डिंग की ऊंचाई करीब 700 मीटर (desh ki sabse unchi building) के आसपास है और बुर्ज खलीफा की ऊंचाई की बात करें तो वह 828 मीटर है। सबसे ऊंची बिल्डिंग का यह प्रोजेक्ट द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते गुरुग्राम के सेक्टर 36, 36B, 37 और 37B में बनाया जा रहा है।
फिलहाल मुंबई में है सबसे ऊंची बिल्डिंग
देश की सबसे ऊंची इमारत की बात की जाए तो वह मुंबई की रॉयल पैलेस (Royal palace in Mumbai) इमारत है, जिसकी ऊंचाई 320 मीटर है। अब गुरुग्राम में बनाई जाने वाली नई इमारत की ऊंचाई से काफी ज्यादा होगी और इसमें प्रीमियम घर, बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस, होटल और शॉपिंग सेंटर भी शामिल होंगे। इस बड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य है वैश्विक निवेश को आकर्षित करना है और शहर को वैश्विक लेवल पर बिजनेस का एक मुख्य केंद्र बनाना है।
जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम
गुरुग्राम में बनने वाली सबसे ऊंची इमारत का डिजाइन भी (design of tallest building)बड़े कमाल का है। इस इमारत में हर रोज 5.2 लाख विजिटर्स संभाले जा सकते हैं। हरियाणा विकास प्राधिकरण की तरफ से जल्द ही जमीन अधिग्रहण शुरू करने का ऐलान किया गया है जिसके बाद प्राइवेट बिल्डर को प्रोजेक्ट बनाने के लिए दिया जाएगा। अब गुरुग्राम शहर का डिजाइन सिंगापुर और दुबई की तरफ पर बनाया जा रहा है।
10 लाख करोड़ का निवेश
जानकारी के अनुसार इस इमारत को बनाने में लगभग 15000 करोड रुपए की लागत आ सकती है लेकिन जब यहां ट्रेड पार्क (Trade Park) विकसित किया जाएगा तो टोटल खर्च तकरीबन 10 लाख करोड़ तक आने की संभावना है। गुरुग्राम में बनाई जा रही इस नई इमारत से तकरीबन 5 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है और इस ऊंची इमारत से एयरपोर्ट और अन्य जरूरी सुविधाएं 15 मिनट की दूरी पर होगी। बताया जा रहा है कि शहर के नीचे 10.50 किलोमीटर की एक टनल भी बनाई जाएगी।
तैयार होने में लगेगा इतना समय
गुरुग्राम (gurugram news) में बनाए जाने वाली इस ऊंची इमारत (tallest building in gurugram) को तैयार करने में तकरीबन 15 साल का समय लग जाएगा। सबसे खास बात यह है कि कुल टोटल जमीन के 56% हिस्से में हरियाली होगी और सभी छतों पर सोलर एनर्जी स्मार्ट मीटर और एक साफ पानी की झील बनाई जाएगी ताकि पूरे शहर को साफ सुथरा रखा जा सके। उम्मीद लगाई जा रहे हैं कि यहां 200 से ज्यादा विदेशी कंपनियों (business news Hindi) को भी निवेश करने का मौका मिलेगा।




