berojgari bhatta yojana haryana online registration 2026 : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं 1200 से 2000 रुपये, 1 नवंबर से होगा रजिस्ट्रेशन
HR Breaking News (berojgari bhatta yojana haryana online registration 2026) हरियाणा में बेरोजगारी भत्ता उन युवाओं को मिलता है, जो पढ़ाई के बाद रोजगार नहीं पा सके। यह भत्ता एक तय समय के लिए मिलता हरियाणा में बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए berojgari bhatta yojana haryana online registration 2026 करना होगा। इसके लिए कुछ स्टेप्स को फोलो करना होगा। चलिए जातने हैं हरियाणा में बेरोजगारी भत्ता से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें और इसके रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस-
berojgari bhatta yojana haryana का उद्देश्य
हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहारा दिया जाता है। इसके लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मकसद से सरकार ने erojgari bhatta yojana haryana की शुरुआत की है, इसके तहत पात्र अभ्यर्थिंयो को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए फॉर्म भरा जाता है। फॉर्म भरने के लिए एक समय होता है।
berojgari bhatta yojana kya hai
हरियाणा में सरकार की तरफ से कई साल से berojgari bhatta yojana चलाई जा रही है। इसमें समय-समय पर बढ़ौतरी भी होती रहती है। योजना के पीछे का मकसद शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देना है। इसकी शुरुआत पहली बार 1 नवंबर 1988 को हुई थी। वर्तमान नियमों के हिसाब से मई 2025 से संशोधित प्रोविजन को लागू किया गया है। इसके तहत 1200 से 2000 रुपये तक शिक्षा के हिसाब से मिलते हैं।
berojgari bhatta yojana haryana online registration 2026 overview
berojgari bhatta yojana haryana के लिए कब करें Apply
आप भी बेहरोजगार है और यह आधिकारिक रूप से दर्ज कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। berojgari bhatta yojana Haryana के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है तो इसमें हर साल 1 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इसके आवेदन सरल हरियाणा और रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://hrex.gov.in/ के जरिए स्वीकार किए जाते हैं। इसके लिए आपको कुछ पात्रता पूरी करनी होगी। चलिए जानते हैं दोस्तों इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक-
berojgari bhatta yojana Haryana के लिए हरियाणा वासी होना जरूरी
आप हरियाणा में berojgari bhatta yojana के लिए Apply करना चाहते हैं तो सबसे पहली शर्त यही है कि आपको हरियाणा का नागरिक होना जरूरी है। हरियाणा के मूल निवासी को ही सरकार की तरफ से यह सहायता दी जाती है। अगर आवेदक किसी अन्य राज्य का है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
Terms and Eligibility of berojgari bhatta yojana Haryana
हरियाणा में बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए कुछ शर्तें हैं। इन शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। शर्तों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाती है। इसमें 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए अलग-अलग राशि प्रदान की जाती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
- हरियाणा का नागरिक होना जरूरी।
- 12वीं पास या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो साल का डिप्लोमा होना जरूरी।
- ग्रेजुएट या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इसके समानांतर 3 साल की डिग्री जरूरी।
- लगातार तीन साल तक इंप्लायमेंट कार्यालय में रिजस्ट्रड होना जरूरी। हर साल की 1 नवंबर से होगा कैलकुलेशन।
- परिवार की सालाना आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- परिवार के पास 1 करोड़ से ज्यादा मूल्य की कोई भी व्यावसायिक संपत्ति ना हो।
- परिवार के पास दो हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि ना हो।
- 21 से 35 साल की आयु होना जरूरी।
अगर कोई व्यक्ति स्कूल में पढ़ रहा है कॉलेज में पढ़ रहा है या फिर ट्रेनिंग ले रहा है या फिर अप्रेंटिस है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। इस योजना के लिए पात्र आवेदक सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए और न ही निजी नौकरी में होना चाहिए। इसके अलावा सेल्फ एंप्लॉयमेंट न कर रहा तो ही इस योजना का लाभ मिल सकता है। यानी की आवेदक पूर्ण रूप से बेरोजगार होना चाहिए। सक्षम योजना में रजिस्टर नहीं होना चाहिए।
इन लोगों को नहीं मिलेगा berojgari bhatta yojana Haryana का लाभ
- अगर किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी से अनुशासनात्मक कार्यवाही के वजह से हटाया गया है तो उसे इस योजना में लाभ नहीं मिलेगा।
- अगर किसी व्यक्ति को किसी भी अपराध में 6 महीने उसे अधिक की सजा हुई हो तो वो इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होगा।
- अगर कोई व्यक्ति पहले से ही Saxam Yuva Yojana का लाभ ले रहा है तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकता।
- योजना के मुताबिक परिवार में माता-पिता, पति-पत्नी, बच्चे, गोद लिए गए सदस्य या फिर विवाह के माध्यम से जुड़े सदस्य सभी शामिल होते हैं पारिवारिक आय का मकलब है परिवार के सभी सदस्यों की कुल सालाना आय।
berojgari bhatta yojana Haryana की विवाहित महिला के लिए शर्तें
अगर विवाहित महिला इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है तो ससुराल के राशन कार्ड में नाम होना जरूरी है। संयुक्त परिवार में रहती हो या फिर अलग रहती हो, उनके लिए राशन कार्ड देना अनिवार्य होगा। योजना में आवेदन करने वाले हर एक व्यक्ति की इनकम और प्रॉपर्टी का पूरा सत्यापन किया जाता है। इसके लिए प्रपत्र फिल करना होता है, जिसमें परिवार की संपत्ति, भूमि और मकान से जुड़ी जानकारियां दी जाती हैं। उसके बाद ग्रामीण इलाके में राजस्व अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जाती है और शहरी इलाकों में नगर निकाय के अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाता है। आखिर में SDO द्वारा प्रमाणित किया जाता है।

berojgari bhatta yojana Haryana किसको कितना रुपया मिलता है ?
berojgari bhatta yojana Haryana के दो श्रेणियां बनी है। जिसके तहत बेरोजगार भत्ता योजना की राशि अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अगर आवेदक 12वीं पास है तो या 10वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 2 साल का डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स लिया है तो इस योजना के तहत उनको 1200 रुपये हर महीने बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरे श्रेणी में अगर आवेदक ग्रेजुएट है या उससे ज्यादा शिक्षित है या फिर 12वीं के बाद 3 साल का डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स किया हुआ है तो इस योजना के तहत उन्हें हर महीने 2000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
बेरोजगारी भत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक्स
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
| योजना का विवरण | Click Here |
| आवेदन के लिए पोर्टल | Click Here |
| सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन | Click Here |
| सरल पोर्टल लॉगइन | Click Here |
| Application Track | Click Here |
| रजिस्ट्रेशन लिंक | Click Here |
| हमारी वेबसाइट | Click Here |
सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म फिल करना अनिवार्य
इसके साथ ही आवेदक को एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म को फिल करना पड़ता है, जिसमें वह ऐलान करता है कि वह बेरोजगार है। उसके द्वारा दी गई जानकारी सही है और उसके पारिवारिक आय तय सीमा के भीतर है। वह छात्र व स्वयं रोजगार में नहीं है। अगर उनको नौकरी मिलती है तो उन्हें तुरंत विभाग को इस बारे में जानकारी देनी होगी और गलत जानकारी पाए जाने पर सरकार को उसे पूरी राशि वापस करनी होगी।
Haryana berojgari bhatta yojana important Documents for fresh applicant
- फैमिली आईडी
- व्यावसायिक संपत्ति का सत्यापन
- सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म फॉर UAE एप्लीकेंट
- रोजगार रजिस्ट्रेशन कार्ड
- हरियाणा डोमिसाइल
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार से लिंक बैंक पासबुक
- ऑनलाइन आवेदन पत्र पर परिवार के मुखिया और आवेदन के सिग्नेचर
Haryana berojgari bhatta yojana important Documents
- फैमिली आईडी
- स्वयं घोषणा पत्र
- रोजगार रजिस्ट्रेशन कार्ड
- आधार लिंक बैंक पासबुक
Haryana berojgari bhatta yojana से पहले अंत्योदय सरल पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया
स्टेप 1
योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर अंत्योदय सरल पोर्टल पर आप लॉगिन कर सकते हैं। यह भी ऑनलाइन है। इसके लिए आपके पास इंटरनेट होना चाहिए। इस पर आपको saralharyana.gov.in वेबसाइट खोलनी होगी
स्टेप 2
अगर आपका पहले से पंजीकरण नहीं है तो यहां आपको न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3
यहां पर आपको क्लिक करने के बाद अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और राज्य समेत सभी जानकारी भरनी होगी। उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4
आपको चौथे चरण में OTP के माध्यम से Login करना होगा। आपकी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसको आपको सत्यापित करना होगा। इसके बाद पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया हो जाएगी और आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
Haryana berojgari bhatta yojana important registration process
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पंजीकरण करने के लिए अंत्योदय सरल पोर्टल के Login के माध्यम से आप ईमेल आईडी, पासवर्ड से यहां Log in कर सकते हैं। फिर आपको Log in होने के बाद सेवाएं देखनी हैं, जहां आप इस योजना के लिए खोज सकते हैं। अभी योजना खोज कर आप आगे बढ़ें और अपने आवेदन के लिए यहां पर क्लिक कर दें। यहां पर आपको पूरी अपनी जानकारी देनी होगी। लाभार्थी से सभी डिटेल्स पूछी जाएंगी। आप इसको ऑनलाइन ही ट्रैक कर सकते हैं जो कि अंत्योदय सरल पोर्टल पर ट्रैक हो सकता है।
Step 1
सबसे पहले इंटरनेट का बंदोबस्त होना जरूरी है। आप अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर से आधिकारिक वेबवसाइट पर जाएं।
Step 2
Haryana berojgari bhatta yojana के लिए रोजगार विभाग की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें।
Step 3
उसके बाद बेरोजगारी भत्ता योजना का चुनाव करें।
Step 4
Haryana berojgari bhatta yojana के लिए सभी जानकारी भरनी होगी।
Step 5
आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। उसके बाद आवेदन जमा करें और आवेदन का प्रिंट निकालें।
Step 6
प्रिंट पर फिर तय स्थान पर सिग्नेचर करवाकर जरूरी सत्यापन पूरा करें।
Haryana berojgari bhatta yojana योजना की खासियत
इस योजना से शिक्षित युवाओं को आर्थिक सहायता मिल जाती है। युवाओं का आत्मविश्वास बना रहता है और परिवार का आर्थिक बोझ कम हो जाता है और सरकार के पास बेरोजगार युवाओं का रिकॉर्ड मिल जाता है। इस योजना के माध्यम से रोजगार कार्यालय के जरिए नौकरी मिलने की संभावना बढ़ती है। Haryana berojgari bhatta yojana में आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जैसे कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकृत होंगे और सभी जानकारी सही होनी बेहद जरूरी है और जानकारी गलत मिलती है तो आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और गलत तरीके से लिया गया भत्तवा आवेदक को वापस करना पड़ेगा। जैसे ही उसको रोजगार मिलता है तो उसे विभाग को तुरंत सूचना देनी होगी और हर साल तय समय पर आवेदन या नवीकरण करना बेहद जरूरी है।
Haryana berojgari bhatta yojana FAQs
1. 12वीं पास को हरियाणा में कितना बेरोजगारी भत्ता मिलता है?
हरियाणा में 12वीं पास के लिए बेरोजगारी भत्ता की रकम ₹1200 निर्धारित की गई है। पहले यह रकम 900 रुपये थी।
2. डिप्लोमा पास को हरियाणा में कितना बेरोजगारी भत्ता मिलता है?
हरियाणा में डिप्लोमा पास के लिए बेरोजगारी भत्ता की रकम ₹1200 निर्धारित की गई है। पहले यह रकम 900 रुपये थी।
3. हरियाणा में ग्रेजुएट को कितने रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलता है?
हरियाणा में ग्रेजुएट यानी डिग्री धारक को ₹2000 मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। पहले यह रकम ₹1500 थी।
4. कितने साल के युवा बेरोजगारी भत्ता के लिए अप्लाई कर सकते हैं?
बेरोजगारी भत्ता योजना में एप्लीकेशन डालने के लिए 21 से 35 वर्ष के बीच की आयु होनी चाहिए।
5. हरियाणा से बाहर का व्यक्ति योजना में आवेदन कर सकता है?
नहीं, हरियाणा से बाहर का व्यक्ति योजना के अंदर आवेदन नहीं कर सकता।
6. आवेदक को कितने साल तक एंप्लाइमेंट दफ्तर में पंजीकृत होना चाहिए?
इस योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 3 साल तक लगातार बेरोजगारी यानी एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज दफ्तर में पंजीकृत होना चाहिए। प्रत्येक वर्ष की 1 नवंबर तक के लिए यह काउंट होगा।
7. अधिकतम वार्षिक आय सीमा कितनी है?
₹300000 तक की वार्षिक आय वालों को ही इस योजना का लाभ मिलता है। वहीं परिवार के पास 1 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की व्यवसायिक संपत्ति नहीं होनी चाहिए। ना ही दो हेक्टेयर से अधिक जमीन होनी चाहिए।
8. विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके लिए बेरोजगार होना जरूरी है। कहीं भी पढ़ाई करने वाला युवा आवेदन नहीं कर सकता है।
9. सरकारी कर्मचारी इस योजना के लिए बर्खास्तगी के बाद आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, अगर किसी को कहीं नौकरी से बर्खास्त किया गया है तो आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।
10. प्राइवेट नौकरी वाले बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो वह बेरोजगार नहीं माने जाते, ऐसे में वह Haryana berojgari bhatta yojana के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
निष्कर्ष Haryana berojgari bhatta yojana
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना 2026 के लिए आवेदन का समय नजदीक आ रहा है। हरियाणा में इस योजना का संचालन 1988 से किया जा रहा है। इसमें समय समय पर बदलाव किया जाता है। यह सक्षम युवा से काफी अलग है। इसके लिए लगातार तीन साल तक रोजगार कार्यालय में रजिस्टर रहना जरूरी है। इस योजना का लाभ एजुकेशन के हिसाब से अलग-अलग है। हरियाणा का नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा सकता है।




