प्रदेश के सभी मतदाताओं से 11 अप्रैल, 2019 को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की: मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह
देहरादून: मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से 11 अप्रैल, 2019 को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट कीमती है, और यह देश के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपने आस-पास के लोगों को भी देश के इस महा त्यौहार में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है।




