27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

2017 में विराट कोहली ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

खेल समाचार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2017 बहुत यादगार रहा। 11 दिसंबर को विवाह के बंधन में बंधने वाले विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा लकी साबित हो रही हैं। उनसे शादी करने के बाद इस स्टार बल्लेबाज पर धन-कुबेर भी खूब मेहरबान हो रहे हैं। इस साल विराट कोहली ने न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाया बल्कि कमाई के मामले में भी वह अव्वल रहे।

फोर्ब्स इंडिया के ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक़, विराट कोहली साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। विराट ने इस साल कुल 100.72 करोड़ कमाए हैं। क्रिकेटर्स की इस लिस्ट में रिटायर हो चुके सचिन तेंदुलकर अब भी कमाई के मैदान पर डटे हुए हैं। सचिन की कुल कमाई इस साल लगभग 83 करोड़ रहा। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी 63.77 करोड़ रु.की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

वहीं, भारतीय सेलिब्रिटी की बात करें तो 232.83 करोड़ की कमाई के साथ सलमान खान नंबर एक पायदान पर हैं। दूसरे नंबर पर 170.5 करोड़ की कमाई के साथ शाहरुख खान हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। चौथे नंबर पर अक्षय कुमार हैं। अक्की ने इस साल 98.25 करोड़ कमाए हैं।

आपको बता दें, बीसीसीआई के लिस्ट में विराट कोहली ग्रेड ए क्रिकेटर हैं। लिहाजा, उनकी कमाई औरों के मुताबिक ज्यादा होती है। इसके अलावा विराट को कप्तान का स्पेशल फंड भी मिलता है। विराट कोहली के पास फिलहाल 20 एंडोर्समेंट डील्स हैं। जहां से उन्हें अच्छी खासी रकम मिलती है। इस साल की शुरुआत में ही विराट ने प्यूमा के साथ रिकॉर्डतोड़ डील की थी। भारतीय कप्तान दिल्ली में खुद का रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। साथ ही उन्होंने ‘वन 8’ के नाम से हाल ही में स्पोर्ट्स वियर ब्रांड्स भी खोला है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More