39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत & श्रीलंका: रोहित के सबसे तेज़ शतक की बदौलत भारत ने रचा इतिहास

खेल समाचार

इंदौर में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा के तेज़ और लोकेश राहुल के अर्द्धशतक के बदौलत श्रीलंका के सामने 261 रन का विशाल लक्ष्य रखा। भारत ने इसी के साथ टी20 क्रिकेट में अपना सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड (244 रन) को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड 260 रन बनाने का कायम किया है। भारत के शतकवीर बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर शतक लगाकर टी20 क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक जड़ा। रोहित के साथ सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 89 रन की पारी के खेलने के साथ 165 रन की साझेदारी की।

श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसको भारत ने आड़े हाथ लेते हुए शुरुआत से ही प्रहार करना शुरु कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ मिलकर धमाकेदार शुरुआत की। 8वें ओवर में गुणरत्ने की बॉल पर रोहित शर्मा ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने 23 गेंदो में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इसके बाद रोहित ने अपनी तूफानी पारी को जारी रखते हुए टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक बनाकर पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके साथ ही रोहित ने टी20 इंटरनैशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम था। जिन्होंने 35 गेंदों में इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी। रोहित 43 गेंदों में 118 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 8 छक्के लगाए।

रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर की जगह महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे। केएल राहुल ने अपनी विस्फोटक पारी को जारी रखते हुए कुछ शानदार छक्के लगाए। राहुल आखिकार अपना शतक लगाने से चूक गए और 49 गेंदों पर 89 रन बनाकर नुअन प्रदीप की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद धोनी ने भी अकिला धनंजय की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर शानदार छक्का जड़ते हुए भारत के रन रेट को तेज़ी से आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रखा। हार्दिक पांड्या शुरुआती दो गेंदो पर एक चौका और एक छक्का लगाने के बाद 10 रन पर कैच आउट हो गए।

इसके तुरंत बाद ही श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले ही परेरा की गेंद पर पगबाधा हो गए। आखिरी ओवर में धोनी भी लंबे शॉट लगाने के प्रयास में परेरा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। धोनी ने 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 21 गेंद पर 28 रन बनाए। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More