34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हिमान्या सरस महोत्सव-2017 सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

हिमान्या सरस महोत्सव-2017 सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
उत्तराखंड

देहरादून: ग्राम्य विभाग, उत्तराखण्ड से प्रतिवर्ष दीपावली से पूर्व आयोजित होने वाले हिमान्या सरस मेला-2017 का परेड ग्राउन्ड में आयोजन किया गया है। उक्त मेले का उद्घाटन दिनांक 07 अक्टूबर, 2017 को किसानों के विकास हेतु कृतसंकल्पित मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। यह मेला 17 अक्टूबर तक चलेगा।

हिमान्या सरस महोत्सव में रविवार को भारी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए पंहुचे। लोगों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दूनवासियों ने कहा कि इस तरह के महोत्सव समय≤ पर होने चाहिए। मेले में लगे लगभग 250 स्टाॅलों में समस्त भारत से आये लोगों ने अपने-अपने स्टाॅल लगाये हैं। रविवार के दिन लोगों का रूझान देखकर स्टाॅल वालों के चहेरे भी खिल उठे।

वहीं संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत काजल सचदेवा ने गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद ग्रुप डांस मे काजल सचदेवा, गौरी, यश और अनिता ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। वहीं मानसी रावत ने गु्रप डांस में गढ़वाली नृत्य फ्यू लड़ियाँ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्थानीय कलाकारों ने गढ़वाल, पंजाबी, फ्री स्टाइल बाॅलीवुड डांस, कुमाऊँनी व जौनसारी गीतों पर कई प्रस्तुतियां दी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More