28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निगमों को अपने संसाधनों में वृद्धि कर आर्थिक स्थिति सुधारने की अपेक्षा की है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये निगमों को स्वयं पहल करनी होगी। शुक्रवार को प्रिंस चौक के समीप स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य निगम संघ के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य को विकास की ओर ले जाने के लिये हमें कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घाटे में उपक्रमों को न चलाये। उन्होंने गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं कुमाऊ मण्डल विकास निगम को अपनी जिम्मेदारियां बखुबी से समझना चाहिए कि किस प्रकार राज्य के विकास में हाथ आगे बढ़ाया जाय। निगम अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाये। उन्होंने कहा कि वन विकास निगम को राज्य विकास के लिये एक कमाउ पुत के रूप में सामने उबर कर आना चाहिए। यदि निगम घाटे में रहेंगे तो राज्य के विकास को गति नहीं मिल पायेगी। उन्होंने सभी निगमों के कर्मचारी एवं सहायोगियों को अपने कार्य प्रणाली में बेहतर सुधार लाकर राज्य के विकास में हाथ आगे बढ़ाने को कहा। हमें अपने उपक्रमों में बेहतर सुधार लाकर अपने राज्य को आगे बढ़ाना है। उन्होंने राज्य निगम कर्मचारी के मांग पत्र पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More