35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हनुमा विहारी ने ओडिशा के खिलाफ तिहरा शतक लगाने के साथ ही रचा नया इतिहास

हनुमा विहारी ने ओडिशा के खिलाफ तिहरा शतक लगाने के साथ ही रचा नया इतिहास
खेल समाचार

रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड में हनुमा विहारी ने ओडिशा के खिलाफ तिहरा शतक लगाने के साथ ही नया इतिहास रच दिया है। श्रीकंत भरत (2014-15) के बाद हनुमा आंध्र प्रदेश की ओर से तिहरा शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। विहारी ने आंध्र की पहली पारी में 456 गेंदों का सामना करते हुए 302 रन बनाए जिसमें 29 चौकों और 2 छक्के भी शामिल हैं। तिहरा शतक पूरा करने के साथ ही विहारी ने 584 रनों पर पारी घोषित कर दी।

आंध्र ने 278/2 से पारी की शुरुआत करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया और विहारी ने रिकी भुई के साथ 208 रन की अहम साझेदारी की। ओडिशा को दूसरे दिन पहले विकेट के लिए 43.3 ओवर का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विहारी ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 13वां शतक जड़ा और यह उनका दूसरा 150 रन से ऊपर का स्कोर है।

24 साल के विहारी अपने करियर में अब तक कुल 54 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुकें हैं, जिनमें उनके नाम कुल 4,052 रन हैं। जिसमें कुल 12 शतक शामिल हैं। विहारी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेल चुकें हैं। भारत ए के लिए खेलते हुए विहारी ने 37 मैचों में 1,275 रन बनाए हैं। वहीं रिकी भुई ने भी शानदार शतक लगाया।

वहीं रिकी भुई ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का चौथा शतक जमाते हुए 100 रन पर आउट हुए। उन्हें ओडिशा के कप्तान गोविंदा पोड्डर ने 134वें ओवर में अपना शिकार बनाया।

वहीं 584 रन का पीछा करने उतरी ओडिशा की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं। चौथे ओवर में ही उसने नटराज बेहेरा के रुप में पहला विकेट गंवाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने का टीम का स्कोर 32 रन पर 1 विकेट रहा। संदीप पटनायक और गोविंदा पोड्डर 14 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More