34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान की देह पर अर्पित किया पुष्पचक्र

देश-विदेश

जयपुर: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को नाथद्वारा के समीप डगवाड़ा पहुंचकर विधायक कल्याण सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजे ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और सिंह के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

विधायक कल्याण सिंह के निधन का समाचार सुनकर मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर विधायक सिंह के निवास स्थान डगवाड़ा पहुंचीं। उन्होंने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

गौरतलब है कि राजसमंद जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कल्याण सिंह चौहान का मंगलवार देर रात उदयपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More