24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रतिदिन औसतन 34 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाकर भारत विश्व में शीर्ष स्थान पर

देश-विदेशसेहत

वैश्विक महामारी के विरुद्ध सामूहिक और सहयोगपूर्ण लड़ाई लड़ते हुए भारत ने इस वर्ष 16 जनवरी को शुरू किए गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। देश में अब कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 9 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

आज सुबह 7 बजे तक मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार 13,77,304 सत्रों में 9,01,98,673 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 89,68,151 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों (एचसीडब्‍ल्‍यू) को टीके की पहली खुराक दी गई है और 54,18,084 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 97,67,538 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (एफएलडब्‍ल्‍यू) को पहली खुराक और 44,11,609 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक दी गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,63,32,851 लाभार्थियों को पहली खुराक और 11,39,291 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। 45 से 60 साल उम्र के 2,36,94,487 लाभार्थियों को पहली खुराक और 4,66,622 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता 45 साल से अधिक उम्र 60 साल से अधिक उम्र

कुल

पहली खुराक दूसरी

खुराक

पहली खुराक दूसरी

खुराक

पहली खुराक दूसरी

खुराक

पहली खुराक दूसरी

खुराक

89,68,151 54,18,084 97,67,538 44,11,609 2,36,94,487 4,66,662 3,63,32,841 11,39,291 9,01,98,673

देश में अब तक लगाई गई टीके की कुल खुराक में 60 प्रतिशत 8 राज्यो में लगाई गई हैं

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TDQH.jpg

पिछले 24 घंटों में टीके की 30 लाख से ज्‍यादा खुराकें दी गईं।

टीकाकरण अभियान के 82वें दिन (7 अप्रैल, 2021) को 29,79,292 टीके लगाए गए। इनमें से 26,90,031 लाभार्थियों को 38,760 सत्रों में पहला टीका और 2,89,261 लाभार्थियों को दूसरा टीका लगाया गया।

तिथि : 7 अप्रैल, 2021
स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता 45 से <60 साल तक 60 साल से ज्‍यादा कुल उपलब्धि
पहली खुराक दूसरी

खुराक

पहली खुराक दूसरी

खुराक

पहली खुराक दूसरी

खुराक

पहली खुराक दूसरी

खुराक

पहली खुराक दूसरी

खुराक

3,956 22,341 30,319 97,509 17,62,503 33,816 8,93,253 1,35,595 26,90,031 2,89,261

वैश्विक स्तर पर प्रतिदिन लगाए जाने वाले टीकों के मामले में भारत प्रतिदिन औसतन 34,30,502 टीका लगाकर  विश्व में प्रथम स्थान पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BU3B.jpg

भारत में नए मामलों की संख्‍या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,26,789 नए मामले सामने आए।

महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्‍य प्रदेश, तमिलनाडु. गुजरात, केरल और पंजाब इन दस राज्‍यों में कोविड के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि हुई है। कुल नए मामलों का 84.21 प्रतिशत मामले इन्‍हीं 10 राज्‍यों में दर्ज हुए हैं।

महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा 59,907 नए मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए। इसके बाद, छत्तीसगढ़ में 10,310 और कर्नाटक में 6,976 नए मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003DNAF.jpg

जैसा कि नीचे दिखाया गया है 12 राज्‍यों में प्रतिदिन नए मामलों में वृद्धि का रुख दिखा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046NJX.jpg

नीचे दिया गए ग्राफ में राज्यों/संघशासित प्रदेशों में मार्च और अप्रैल, 2021 के पहले सात दिनो में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर की तुलना दिखाई गई है। इस समान अवधि में राष्ट्रीय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में 6.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 2.19 प्रतिशत से बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0078TDO.jpg

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 9,10,319 हो गई है। यह देश में सामने आए कुल पॉजिटिव मामलों का 7.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 66,846 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है।

महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक,उत्तर प्रदेश और केरल में कुल सक्रिय मामलों का 74.13 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों का 55.26 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008QPKJ.jpg

भारत में इस रोग से रिकवर होने वाली लोगों की संख्‍या आज 1,18,51,393 हो गई है और इस तरह देश की रिकवरी दर 91.67 प्रति‍शत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 59,258 रोगी ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 685 लोगों की मौत हुई है।

इन नई मौतों में से 87.59 प्रतिशत मौतें दस राज्‍यों में दर्ज हुई हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा 322 और पंजाब में 62 लोगों की मौतें प्रतिदिन दर्ज हुई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009KB44.jpg

12 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशो में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई भी मौत नहीं हुई है। ये राज्‍य हैं असम, लद्दाख (केन्‍द्र शासित प्रदेश), दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, नगालैंड,त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More