26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिवस अन्य प्रदेशों तथा राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी के साथ मनाया गया

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिवस अन्य प्रदेशों तथा राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी के साथ मनाया गया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिवस आज अन्य प्रदेशों तथा राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह केक काटे गए, लड्डू बांटे गए, मरीजों को फल वितरण किया गया, और रक्तदान तथा वृक्षारोपण के कार्यक्रम हुए। गरीबों को भोजन कराया गया। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार उड़ीसा, त्रिपुरा, गोवा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी धूमधाम से जन्म दिवस मनाया गया।

समाजवादी पार्टी के मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, पर श्री अखिलेश यादव के हजारों समर्थक एवं कार्यकर्ता जुटे और उन्होंने सोल्लास उनका जन्मदिन मनाया। ढोल नगाड़े की थाप पर नौजवानों ने अपनी खुशी का इजहार किया। नेता विपक्ष श्री रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप, विधायक शैलेंद्र यादव ललई, श्री एसआरएस यादव, श्री अरविन्द कुमार सिंह, श्री सुनील यादव एमएलसी ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सर्वश्री अतुल प्रधान, डा0 राजपाल कश्यप, रामबृक्ष यादव, राम सागर यादव, विजय यादव, पीड़ी तिवारी, अनूप सिंह, राजा चतुर्वेदी, अनूप बारी, राज कुमार मिश्रा, आर के श्रीवास्तव, संजीव मिश्र, इं0 अरविन्द यादव, वासुदेव यादव, गीता सिंह, जयसिंह जयंत, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

हर्षोल्लास के इस वातावरण में सभी ने संकल्प लिया कि वे समाजवादी विचारधारा को ताकत देने के लिए संघर्ष करेंगे। श्री अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश के विकास और संप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी तरह पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के इरादे के साथ श्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और लोकतंत्र, समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्धता जताई।

समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में युवा संगठनों की ओर से आज श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 45 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर श्री बृजेश यादव, श्री प्रदीप तिवारी, मो0 एबाद, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कानपुर के श्री संजय गुप्ता ने रक्तदान किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। रक्तदान लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक इंचार्ज डा0 वी0के0 शर्मा की देख-रेख में संपन्न हुआ।

रामपुर में मो0 आजम खां के आह्वान पर 45 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक मो0 अब्दुल्ला आजम एवं जिलाध्यक्ष विजय सिंह मौजद थे। जनपद गौतमबुद्धनगर के नोयडा में श्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस कार्यक्रम में विधान परिषद नेता विपक्ष श्री अहमद हसन ने शिरकत की। श्री अहमद हसन नोयडा के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री फकीर चंद नागर ने कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल थे।

लखनऊ के हजरतगंज के हनुमान मंदिर में समाजवादी युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव की ओर से हवनपूजन के बाद भंडारा चला। श्री राजेंद्र चौधरी, श्री नरेश उत्तम पटेल, श्री अरविन्द कुमार सिंह एवं श्री सुनील यादव ने इस अवसर पर केक काटकर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के साथ श्री अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर श्री मनीष यादव, गौरव दूबे, मंजीत सिंह दुआ भी अपने साथियों के साथ प्रसाद वितरण में लगे रहे।

लखनऊ जनपद के पूर्वनगर अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ल ने श्री मुन्नीलाल राठौर, सतीश, शफाहत हुसैन, राहिब रिजवी आदि के साथ लोहिया अस्पताल, गोमतीनगर, लखनऊ में मरीजों को फल बांटे। इससे पूर्व श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक भी काटा गया। युवा नेता श्री प्रदीप शर्मा ने मोहनलालगंज के कनकहा गांव में 44 दलितों को भोजन कराकर श्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर महिला सभा के प्रदेश कार्यालय में श्रीमती गीता सिंह प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने वृक्षारोपण किया और बाद में केक काटकर सभी ने एक दूसरे को खिलाया एवं मिठाई बांटी। सभी ने एक साथ माननीय अखिलेश यादव जी के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी प्रदेश महासचिव श्रीमती विद्या यादव उपाध्यक्ष शीला सिंह एवं रचना कोरी कोषाध्यक्ष  सहित गीता पाण्डेय, ऊषा सिंह, मुन्नी पाल, मिथलेश तिवारी, रूबी खान, संध्या यादव राधा रावत, अन्नपूर्णा यादव, नसरीन खान, हंसा यादव, साधना वर्मा, साफिया परवीन, शन्नो रावत, सुनीता कश्यप, आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थिति थी।

सीतापुर में श्री आनंद भदौरिया, एम.एल.सी. के नेतृत्व में परिजात वृक्ष के रोपण के साथ रक्तदान कर श्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। बाराबंकी में श्री राजेश यादव राजू एमएलसी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री अखिलेश यादव के 45वें जन्मदिन मनाने पर नौजवानों में खास जोश दिखाई दिया। जगह-जगह एकत्र होकर उन्होंने श्री अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

मेरठ में 45 रक्तदाताओं ने रक्तदानकर जन्मदिन मनाया, जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह एवं विधायक डा0 सरोजनी अग्रवाल ने जन्मदिन पर अखिलेश  जी के सफल जीवन की कामना की। अन्य जनपदों से भी लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न आयोजनों की सूचनाएं आ रही है। अखिलेश जी के जन्मदिवस पर किसानों ने बड़े राहत की सांस ली। सूखे की चपेट से बेहाल किसानों को आज लम्बे इंतजार के बाद बारिश से उनके सूखे पड़े खेतों में खरीफ फसल के उत्पादन में मदद मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More