30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अब तक किसानों से 633813.10 कु0 मक्का की खरीद: नवनीत सहगल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के दृष्टिगत पूरी सावधानी व सतर्कता बरती जाए। जिन देशों में वायरस के नये स्वरूप सामने आये है, उन देशों से प्रदेश में आए लोगों की कोविड जांच, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा क्वारंटीन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश में कोरोना में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे।
श्री सहगल ने बताया कि मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत बड़ी संख्या में रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद की एक कार्य योजना बनाई जा रही है। जिसमें सरकारी नौकरियों के माध्यम से, सरकारी योजनाओं से स्वरोजगार, बैंकों से समन्वय करके, कौशल प्रशिक्षण द्वारा स्वरोजगार तथा विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसरों कोे एक योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जायेगा, ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किये जाएं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन रोजगार अभियान की समीक्षा बैठक की जाएगी, जिसमें प्रत्येक विभागों के द्वारा मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही भविष्य की कार्ययोजना पर विचार किया जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को सामान्य करने का कार्य तेजी किया जा रहा है। इसके साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 8.18 लाख से अधिक इकाइयां क्रियाशील हैं। प्रदेश में रोजगार के और अवसर सृजित करने के लिए तथा अधिक से अधिक लोगों को रोजगारों में लगाने के लिए नई एम0एस0एम0ई0 इकाइयों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 6.79 लाख नई एम0एस0एम0ई0 इकाइयांें को 20,764 करोड़ का ऋण दिया गया है। प्रदेश सरकार मिशन रोजगार पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार तथा उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर दिये जा रहे हैं। अब तक 11.16 लाख इकाइयों को बैंकों के माध्यम से वित्त पोषित किया गया। एम0एस0एम0ई0 इकाइयों से 27 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ हुए है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए कृतसंकल्प है। 02 दिन पूर्व क्रय केंद्रों का निरीक्षण कराया गया था। निरीक्षण में कमी पाये जाने वाले क्रय केंद्रों पर कार्यवाही की जा रही हैै। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। उन्होंने बताया कि मक्का और मूंगफली की खरीद पहली बार की जा रही है। धान और मक्का की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/ कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रांे पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर सत्यापन अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण करे। किसानों से निरन्तर धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक किसानों से 416.21 लाख कु0 धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष की तुलना काफी अधिक है। अब तक 7780 करोड़ रु0 का भुगतान किया जा चुका है। अब तक किसानों से 633813.10 कु0 मक्का की खरीद की जा चुकी है। राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की समस्या का निदान प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,27,219 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,26,92,833 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,277 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 16,691 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,238 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,389 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटे में 1330 तथा अब तक कुल 5,51,917 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.68 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,76,710 क्षेत्रों में 4,92,830 टीम दिवस के माध्यम से 3,06,78,496 घरों के 14,94,17,238 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4782 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 03 लाख अधिक लोगों ने चिकित्सीय परामर्श ली है।
श्री प्रसाद ने बताया कि वायरस के नये स्वरूप सामने आने पर भारत सरकार ने यूनाइटेड किंगडम के बीच की उड़ाने 31.12.2020 तक के लिए स्थगित कर दी हैं। यूनाइटेड किंगडम से आने वाले लोग अपनी जांच अवश्य करायें।  60 वर्ष से अधिक के लोगों में संक्रमण का प्रतिशत 10.62 तक पहुंच गया है तथां संक्रमण से मरने वाले का प्रतिशत 10.62 है, इसलिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपना विशेष ध्यान रखें।  इसके अलावा सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा। उन्होंने बताया कि प्राइवेट लैब द्वारा आरटी-पीसीआर की जांच के लिए रु0 700 प्रति जांच तथा सैम्पल घर से कलेक्ट करने का रु0 900 जांच शुल्क रखा गया है। यदि इससे अधिक की फीस की मांग की जाती है, तो संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय या स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन नं0 18001805145 पर सम्पर्क कर शिकायत कर सकते हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More