32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जिसने रखा था बॉलीवुड के ‘ही मैन’ पर हाथ, छोड़ गया वो साथ

मनोरंजन

मुंबई: बॉलीवुड में धमेंद्र को ‘एक्‍शन किंग’ और ‘ही मैन’ के नाम से जाना जाता है। एक समय पर धमेंद्र के लिए लोगों की दीवानगी और जुनून का एक अलग ही लेवल था। धमेंद्र को ये नाम और शेहरत बॉलीवुड की वजह से मिली और बॉलीवुड में उन्‍हें पहचान बनाने का पहला मौका अर्जुन हिंगोरानी ने दिया था। धमेंद्र को ब्रेक देने वाले अर्जुन हिंगोरानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

अर्जुन हिंगोरानी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। लेकिन इस बात का सबसे ज्‍यादा अफसोस धमेंद्र को हुआ है। अर्जुन के निधन से धमेंद्र पूरी तरह टूट गए हैं। उनहोंने इंस्‍टाग्राम पर अपनी और अर्जुन की तस्‍वीर शेयर कर भावनाओं को अलफाज दिए हैं।

धमेंद्र ने तस्‍वीर पोस्‍ट कर उसे कैप्‍शन दिया ‘वो शख्स जिन्होंने मुंबई में एक अकेले इंसान के कंधे पर अपना हाथ रखा, हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। मैं बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

खबरों के मुताबिक अर्जुन का निधन बीते दिन 5 मई को हुआ है। अभी तक उनके निधन के पीछे की वजह से पर्दा नहीं उठा है।

अर्जुन हिंगोरानी बॉलीवुड इंडस्‍ट्री का जाना माना नाम थे। 60 से 90 के दशक में उन्‍होंने कई अच्‍छी फिल्‍मों को अंजाम दिया था। अर्जुन ने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से धमेंद्र को ब्रेक दिया था। 90 के दशक में उन्‍होंने ‘कौन करे कुर्बानी’, ‘सहेली’, ‘कहानी किस्मत की’ और ‘खेल खि‍लाड़ी का’ जैसी कई फिल्‍में दी थीं।

Live Today

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More