32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भोजपुरी अभिनेता निरहुआ पर लगा पत्रकार से गाली-गलोज और जान से मारने का आरोप

मनोरंजन

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के अलावा भोजपुरी फिल्मों का क्रेज भी लोगों में काफी बढ़ रहा है। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म बॉर्डर उनके फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

लेकिन इन सब के बिच खबर आ रही है की निरहुआ के खिलाफ मुंबई में एक पत्रकार को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर शिकायत दर्ज की गई है।

दरअसल, भोजपुरी सिनेमा के पीआरओ और पत्रकार शशिकांत सिंह के पास निरहुआ का फोन जाता है, निरहुआ उन्हें भला-बूरा कहते हैं। इस बात को खुद निरहुआ स्वीकार करते हुए कहते हैं कि वह शशिकांत से काफी नाराज थे। निरहुआ कहते हैं कि पिछले दो सालों से शशिकांत सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिनेमा के खिलाफ नेगेटिव अभियान चलाए हुए थे। ऐसे में शशिकांत द्वारा सोशल मीडिया पर ‘बॉर्डर’ का नेगेटिव प्रमोशन करना निरहुआ को किसी भी एंगल से सही नहीं लगा।

निरहुआ का कहना कि अगर वह भोजपुरी फिल्मों के लिए कुछ अच्छा करना चाह रहे हैं, तो शशिकांत को इससे क्या प्रॉब्लम है। इन्हीं सभी कारणों से तंग आकर निरहुआ ने शशिकांत को कॉल किया था।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More