27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रणवीर सिंह के नाम से चलेगी स्विट्जरलैंड में ट्रेन, नाम होगा ये!

मनोरंजन

मुंबई: बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों स्विटजरलैंड की वादियों में घूम रहे हैं। रणवीर सिंह ने लोगो को अपना दीवाना भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी बना रखा हैं तभी उनकी इस अच्छी खासी फैन फॉलोइंग का रिजल्ट अब देखने को मिल रहा है। सुनकर शायद आपको थोडा अटपटा लगे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि स्विटजरलैंड में रणवीर सिंह के नाम की ट्रेन शुरू कर दी गई है।

स्विटजरलैंड में रणवीर सिंह के नाम से शुरू हुई ट्रेन का पूरा नाम ‘रणवीर ऑन टुअर’ है। यह ट्रेन पैसेंजर्स को खास ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस देगी। इस ट्रेन का उद्घाटन खुद रणवीर ने किया। इसके बाद रणवीर सिंह ने ट्रेन के साथ पोज भी दिया। इन तस्वीरों को खुद रणवीर ने ट्विटर पर शेयर किया है। ट्रेन पर चढ़कर वह ‘गदर’ फिल्म का गाना गाने लगे और कुछ इस अंदाज में मस्ती करते हुए नजर आए।

गौरतलब हैं कि अभिनेता रणवीर सिंह ने 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलिवुड में डेब्यु किया था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। सिर्फ भारत में ही नहीं दूसरे देशों में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। दीपिका पादुकोण के साथ आई उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में उनका अभिनय कमाल का था। रणवीर सिंह जल्द ही अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आयेंगे। इन दिनों रणवीर अगली फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग खत्म करके स्विटजरलैंड की सैर कर रहे हैं।

अभी कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोने की शादी के चर्चे थे। खबर हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोने इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन बता दे अभी तक इस मामले को लेकर दोनों ने चुप्पी साध रखी हैं। अफवाहों की माने तो फिल्म ‘रामलीला’ के दौरान ये दोनों एक दूसरे के नजदीक आये। फिलहाल रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आयेंगे।

पूरी दुनिया

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More