35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तर प्रदेश में कोहरे से तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है, जिस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर रहेगा लेकिन दोपहर तक तेज धूप खिलेगी। दिन में हालांकि आंशिक बदली का असर दिखाई दे सकता है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 17 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 18 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More