27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महारानी एलिजाबेथ के साथ क्रिसमस मनाएंगी मेगन मार्केल

देश-विदेश

लंदन: ब्रिटेन के शाही घराने के लिए यह क्रिसमस खास होने की उम्मीद है कि क्योंकि प्रिंस हैरी की मंगेतर मेगन मार्केल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ इस आयोजन में शामिल होंगी। यह पहली बार है जब किसी मंगेतर को शाही परिवार के साथ क्रिसमस मनाने की अनुमति दी गई है।

द संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अभिनेत्री मेगन और प्रिंस हैरी मई 2018 में विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। मेगन इस पारंपरिक त्योहार में शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल होंगी। पूरे आयोजन में ब्लैक टाई डिनर, फुल इंग्लिश ब्रेकफास्ट और पेजेंट शूट भी शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि प्रिंस हैरी ने क्वीन से मेगन को इसमें शामिल होने देने की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद अभिनेत्री पूरे आयोजन में शामिल रहेंगी। प्रिंस हैरी ने इस सप्ताह के शुरूआत में विवाह की अपनी योजना का खुलासा किया था। हालाकि विवाह की तिथि की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन पूरा आयोजन सेंट जॉर्ज चैपल में अगले वर्ष मई में किया जाएगा।

समाचारपत्र के मुताबिक विवाह से पूर्व क्रिसमस में शामिल होने की अनुमति यह दर्शाती है कि किस प्रकार से पूरे शाही परिवार ने मेगन को परिवार के सदस्य के तौर पर स्वीकार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रिंस विलियम्स से सगाई के बाद केट मिडिलटन को शाही परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाने का न्योता नहीं मिला था। उन्होंने अपने माता पिता के साथ बर्कशायर में क्रिसमस मनाया था।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More