टीवी सीरियल के बाद अब बॉलीवुड एक्टर पर गणेश चतुर्थी का खुमार चढ़ गया है। सुई धागा एक्टर वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउन्ट से एक पोस्ट शेयर की है। वरुण की यह पोस्ट इको-फ्रेंडली गणेश चतुर्थी से संबंधित है। वरुण ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, टाइम्स ग्रीन गणपति के लिए, इस साल इको-फ्रेंडली ग्रीन गणपति का जश्न मनाएं।
जुड़वा-2 एक्टर वरुण ने अपनी इस पोस्ट के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, मेड इन इंडिया और सुई धागा को टैग भी किया है। वरुण ने इस पोस्ट में सफेद कुर्ता पहना है वरुण के चारों और हरियाली है। इसे देख कर पता लग सकता है कि वरुण इस बार ग्रीन गणपति को सपोर्ट कर रहे हैं।आपको बता दें सुई धागा एक्टर वरुण धवन हमेशा सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखते आए हैं। इससे पहले भी वरुण ने देश में गैंग रेप के खिलाफ आवाज उठाई है। इको-फ्रेंडली गणपति के साथ वरुण धवन, स्वच्छ भारत मिशन के साथ भी शामिल है।
वरुण धवन के साथ बॉलीवुड हमेशा ही गो-ग्रीन को सपोर्ट करता आया है। आईफा शो में हमेशा बॉलीवुड स्टार गो ग्रीन को सपोर्ट करते हुए दिखे हैं। और इस बार वरुण ने सभी एक्टर से पहले गणेश चतुर्थी को इको-फ्रेंडली बनाने की मुहिम में हिस्सा लिया है। गणेश चतुर्थी आगामी 13 सितंबर की है।
आपको बता दें टीवी सीरियल में गणेश चतुर्थी अवसर शुरू हो गया है। सभी एक्टर सीरियल में गणेश चतुर्थी का स्वागत अपने तरह से करते हुए दिखाई देंगे। 2 दिन पहले दिव्यांका ने गणेश चतुर्थी के लिए स्पेशल ड्रेस पहनी थी। वहीं जी टीवी के सीरियल कुण्डली भाग्य में सभी एक्टर डांस नं. देते हुए दिखाई देंगे। वरुण की सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण के अपोजिट अनुष्का शर्मा है। वरुण इसके साथ कलंक में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।