26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सोनम कपूर की शादी टल गयी, जानें वजह

मनोरंजन

मुंबई: जहाँ हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के नगाड़े बजे। इन्होने इटली में चुपके से शादी की। अनुष्‍का की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी और पॉपुलर वेडिंग बन गई। वही शादी को लेकर एक और बॉलीवुड स्टार की खबर आ रही है। यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि कपूर खानदान की बेटी हैं। जी हां, लंबे समय से कपूर परिवर की ये बेटी एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। कई बार इन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है। वो कोई नहीं बल्कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर है। सोनम कपूर लंबे टाइम से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

वही पिछले 3 सालों से यह जोड़ी सीक्रेटली डेटिंग कर रही है। दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है। बता दे कि, आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक है। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। जबकि Bhane सोनम के फेवरेट फैशन ब्रांड्स में से एक है। कई मौके पर वे Blane के डिजाइन्स कैरी करती हैं।

खबरे है कि, सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि शादी के लिए दोनों ने जोधपुर में लोकेशन भी बुक कर ली है और यहीं पर सारी रस्में होंगी। लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनम कपूर की शादी टल गयी है और इसकी वजह हैकि शादी के लिए कोई जगह बुक नहीं हो पायी है| बता दें कि 2018 में कपूर फैमिली में 2 शादियां होंगी। एक सोनम के कजिन मोहित मारवाह फरवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से दुबई में शादी करने वाले हैं। वहीं सोनम भी शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

Pinkvilla

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More