39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

UP Election 2022: अब होगी कांग्रेस की अग्नि परीक्षा, रायबरेली व अमेठी में प्रियंका गांधी वाड्रा का भी होगा इम्तिहान

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अमेठी और रायबरेली के नाम पर कांग्रेस कभी इतराती थी लेकिन आज यह दोनों नाम पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को भी असहज करते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चला विधानसभा चुनाव अब अवध क्षेत्र में पहुंच गया है जहां कभी कांग्रेस के गढ़ रहे यह दोनों जिले भी हैं। कांग्रेस भले ही प्रदेश के 399 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है लेकिन उसके लिए कसौटी तो रायबरेली और अमेठी जिलों की सीटें ही होंगी। कांग्रेस पर अब अमेठी और रायबरेली जिलों में कोरी स्लेट पर नई इबारत लिखने की चुनौती होगी। वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रणकौशल की भी परीक्षा होगी।

गांधी-नेहरू परिवार के साथ अमेठी और रायबरेली की गलबहियां ने इन दोनों जिलों को कांग्रेस के गढ़ के रूप में पहचान दिलाई। यह बात और है कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अमेठी की चारों सीटें हार गई थी। दो साल बाद कांग्रेस को तब करारा झटका लगा जब लगातार तीन बार यहां से सांसद चुने गए पार्टी नेता राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए। लिहाजा अमेठी में कांग्रेस दोहरे दबाव में है। खासकर तब जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथों में है। अठारहवीं विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस के सामने पहली चुनौती तो यह है कि वह अमेठी में अपना खाता खोलकर अपना अस्तित्व बचाए। दूसरी चुनौती यह है कि जिले में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर प्रियंका की सफल कप्तानी पर मुहर लगाए।

वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में रायबरेली की दो सीटें जीतने वाली कांग्रेस के दोनों विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह भगवा खेमे में शामिल होने के बाद अब बतौर भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस को चुनौती दे रहे हैं। पिछले विधान सभा चुनाव में अमेठी में झटका खाने के बाद कांग्रेस की पूरी कोशिश होगी कि रायबरेली में इसकी पुनरावृत्ति न हो और वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में सीटें जीतकर अपनी साख बचाने में कामयाब हो सके। दोनों जिलों में जीत का फार्मूला तलाश रही कांग्रेस ने कई सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों को टिकट थमाने से गुरेज नहीं किया है तो अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस की प्रतिष्ठा से जुड़ा मान प्रियंका गांधी वाड्रा भी कांग्रेस की जड़ों को खाद-पानी देने के लिए मेहनत कर रही हैं।

सोर्स: यह jagran न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ श्रमजीवी जर्नलिस्ट टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More